स्थानीय

वार्ड 53 में देवियों के नाम पर हुआ मार्गों का नामकरण

नई दिल्ली। वार्ड 53 की लोकप्रिय निगम पार्षद एवं डिप्टी चेयरमैन श्रीमती सरोज बाला जैन ने अपने वार्ड में जन आस्थाओं की केंद्र माता पाथरी वाली एवं माता लाल देवी के नाम पर मार्गों का नामकरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए सरोज बाला जैन ने कहा कि पूरे पंजाब में पाकिस्तान सहित माता लाल देवी के करोड़ों उपासक हैं एवं माता ने भी इन्हें हर तरह से संपन्न किया है। इसी प्रकार पानीपत, गोहाना एवं पूरे हरियाणा प्रांत के लोग माता पाथरी वाली को पूजते हैं। घर में कोई भी मंगल कार्य हो लोग माता के दर पर जाकर पूजा अर्चना करते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व निगम पार्षद अनेश कुमार जैन ने कहा कि हमारे वार्ड में महापुरुषों के एवं देवी देवताओं के नाम से सड़कों का नाम रखने से आने वाली पीढिय़ां प्रेरणा प्राप्त करेंगी एवं सन्मार्ग का रास्ता चुनेगी। इन दो नामकरण से पूर्व वार्ड में उत्साह जैसा माहौल था। इस उत्सव को सफल बनाने में ब्रिज मोहन विज प्रधान लाल देवी माता मंदिर एवं शीश पाल प्रधान पाथरी वाली माता मंदिर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता सुरेन्द्र छाबड़ा, दिनेश शर्मा, संजय दुआ, रणजीत, धर्मबीर शर्मा, धर्मवीर कटारिया, अजय सचदेवा, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, जगदीश, सुनील जैन, शम्भू गोयल, राजा भाई जी, वीणा बजाज, नीरज जैन, परमानन्द गर्ग, अमन राघव, नानक चन्द गुप्ता, अजय शर्मा, देव त्यागी, मुनीष त्यागी, राजेश शर्मा, साधुराम, राजा पहलवान, परमजीत, ज्ञान चन्द, चमन लाल, रेनू मलिक, अनिल बंसल, कुलदीप सांगवान, बिजेन्द्र कुमार, सहीराम जैन, आशा अग्रवाल शामिल थे।

Translate »