बीसवीं नेशनल मुए थाई प्रतियोगिता संपन्न
Jolo joo casino kod promocyjny 2020 नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित बीसवीं नेशनल मुए थाई प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ऑर्गेनाइजर चेयरमैन राजेश चौधरी थे तथा यह प्रतियोगिता में टार्जन मार्शल आर्ट अकादमी के प्रमुख कोच तेजवीर सिंह के तत्वाधान में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में किरन सिंह ने 54 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी तरह सिमरन सिंह ने 57 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक, सीमा गुप्ता ने 54 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक, सौरव शर्मा ने 75 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मायो प्लस जिम के अधिकारी वनील पवार, सुनील कुमार, योगा ट्रेनर सुमन तथा आई.पी.एस. मोहित गर्ग ने खिलाडिय़ों को जीतने पर हार्दिक बधाई दी।