स्थानीय

पहचान बाई परिचय क्लब द्वारा ग्लो पार्टी का आयोजन

नई दिल्ली। पहचान बाई परिचय क्लब द्वारा ग्लो पार्टी का आयोजन नेताजी सुभाष पैलेस स्थित ओराना प्लेटम में किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी रखा गया। प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को गिफ्ट आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दिल्ली डार्लिंग की फेम रीना मित्तल, शालू जिन्दल, पूजा दुआ, सोनल गोयल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के लिए जल पान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पहचान बाई परिचय क्लब की ऊषा सुमानी, अंशिता शर्मा, अंजू गोयल, रशमी गिरिया, इंदू गोयल, नीलम गोयनका का विशेष योगदान रहा।

Translate »