स्थानीय

भिवानी परिवार मैत्री संघ की 10वीं वार्षिक साधारण बैठक का आयोजन

नई दिल्ली। भिवानी परिवार मैत्री संघ की 10वीं वार्षिक साधारण बैठक का आयोजन अशोक विहार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। बैठक में भारी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान राजेश चेतन ने की। इस बैठक में संस्था द्वारा किये गए गत वर्ष के कार्यों का ब्यौरा डिजिटल रूप में सदस्यों के सामने पेश किया गया। साथ ही वर्ष 2018-2019 की आय-व्यय का ब्यौरा भी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में संस्था द्वारा गठित सेवा कार्य संबंधी समितियों द्वारा किये गए कार्य विशेष चर्चा का विषय रहे और अधिकांश सदस्य इन समितियों द्वारा किये गए कार्यों से संतुष्ट नजर आये। बैठक में यह भी आह्वान किया गया कि सेवा कार्य संबंधी समितियों के कार्यक्षेत्र में और अधिक वृद्धि की जाये और ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस कार्य में अपना योगदान अदा करें। संस्था द्वारा आगामी वर्ष की योजनाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के प्रधान राजेश चेतन ने कहा कि संस्था शीघ्र ही पूरे भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भिवानी के लोगों को जोडऩे के लिए वहां शाखाएं स्थापित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था द्वारा अपने भवन निर्माण के लिए डीडीए से प्लाट आवंटन की जो प्रक्रिया चल रही थी उसमें और अधिक प्रयास करते हुए जल्द से जल्द डीडीए से प्लाट आवंटन करवाने की कोशिश की जाएगी। बैठक का समापन प्रीतिभोज के साथ हुआ।

Translate »