स्थानीय

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर जगत प्रकाश नड्डा ने माल्यार्पण कर नमन किया

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली भर में स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई और माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा की सफाई करके माल्यार्पण किया और देश के लिए उनके योगदान को याद करके नमन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झंडेवालान स्थित झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जी की प्रतिमा को साफ करके माल्यार्पण किया और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू, केन्द्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी पवन शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया, कार्यक्रम सह-संयोजक व प्रदेश मंत्री गजेन्द्र यादव सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधायक, निगम पदाधिकारी उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 11 मूर्ति पर स्थित महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई की और माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त श्री तिवारी ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई करके उनके योगदान को नमन कर रहे हैं और आम लोगों को यह संदेश भी देना चाहते हैं कि वह लोग स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई की सेवा से जुड़ें और महापुरूषों के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को आम जनमानस तक पहुंचायें जिससे आने वाली पीढ़ी को देश की आजादी के इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरूषों की कुर्बानियों की समुचित जानकारी तथ्यों के साथ मिल सके।
लोधी कॉलोनी स्थित वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, टाउन हाॅल स्थित स्वामी श्रद्धानंद जी की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, मंदिर मार्ग स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर, भाई परमानंद और बालक शहीद वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, फ्रीडम फाइटर कालोनी स्थित नेताजी सुभाष जी की प्रतिमा, लाल कुआँ, चुंगी नं.-3 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी, द्वारका सेक्टर-3 स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज पर, पश्चिमी दिल्ली सासंद प्रवेश साहिब सिंह, कृष्णा नगर स्थित लाला लाजपत राय जी की प्रतिमा पर पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर, पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर, दिल्ली प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी पवन शर्मा बिन्दापुर एवं मोहन गार्डन स्थित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर, दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल डॉ. अम्बेडकर भवन, पहाड़गंज स्थित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर, दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया न्यू राजेन्द्र नगर स्थित राणा प्रताप जी की प्रतिमा पर जाकर प्रतिमाओं की सफाई करके माल्यार्पण किया।

Translate »