स्थानीय

जय प्रकाश ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र का शुभाराम्भ किया

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने शहरी व सदर पहाड़गंज क्षेत्रीय कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहरी व सदर पहाड़गंज वार्ड समिति की अध्यक्षा सीमा ताहिरा, पार्षद आले मोहम्मद इक़बाल, सुश्री सुल्ताना आबाद, रवि कप्तान, राकेश कुमार, क्षेत्रीय उपायुक्त, सुश्री वेदिता रेड्डी और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जय प्रकाश ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र के उद्धाटन से अब नारिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पहले नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए इधर-उधर भटकना पडता था, अब उन्हें सभी प्रमाण पत्र एक ही स्थान पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट की परिस्थितियों के बाद भी विकास के पथ पर आगे बढ़ाना आसान नहीं है लेकिन नागरिकों के प्रति निगम की प्रतिबद्धता यह दिखाती है की उत्तरी दिल्ली नगर निगम समर्पित भाव से नागरिकों के लिए काम कर रही है।
शहरी व सदर पहाड़गंज वार्ड समिति की अध्यक्षा, सुश्री सीमा ताहिरा ने कहा कि काफी समय से स्थानीय नागरिकों की मांग थी की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा उनके घर के पास हो जिस से की उन्हें इधर-उधर ना जाना पडे़, जिसे उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अब पूरा कर दिया है।

Translate »