स्थानीय

आम आदमी पार्टी हमेशा अराजकतावादियों का समर्थन करती रही है : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए आज बुराड़ी की रजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन ने मैजिक मोमेन्टस सभागार पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावेड़कर एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय महावर, महामंत्री संजय त्यागी सहित पूर्व विधायक, निगम पार्षद उपस्थित थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह लड़ाई राष्ट्रवाद और अराजकतावाद के बीच है। भाजपा राष्ट्रवाद की पक्षधर रही है और आम आदमी पार्टी हमेशा अराजकतावादियों का समर्थन करती रही है। आम आदमी पार्टी जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों के समर्थन में खड़ी है इसलिए आज तक उन पर मुकदमा दायर करने की इजाजत नहीं दे रही है। भाजपा देश के 130 करोड़ नागरिकों की नागरिकता बरकरार रखकर केवल घुसपैठियों को हटाना चाहती है जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस घुसपैठियों के पक्ष में खड़े हैं, जो देश का दुर्भाग्य है।
श्री जावड़ेकर ने कहा कि यह लड़ाई देशहित चाहने वालों और उसका विरोध करने वालों के बीच में लड़ी जा रही है। हम 26 जनवरी की परेड को देश की शान मानते हैं और आम आदमी पार्टी के मुखिया 26 जनवरी की परेड के सामने प्रदर्शन करके उसे रोकने की धमकी देते हैं। हम प्रभु राम का मन्दिर निर्माण करते है, वो चुप बैठे रहते हैं। यह विदेशी घुसपैठिये क्या होते हैं, यह समझते नहीं है, ये बिहार व पूर्वांचल से आये लोगों को ही विदेशी घुसपैठिया समझते हैं और एन आर सी आया तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को बाहर जाना पड़ेगा इस तरह का बयान देते हैं। नागरिकता संशोधन कानून और एन आर सी के बारे में यही उनकी समझ है। इसलिए यह लड़ाई विकास और अराजक के बीच की है। यह दिल्ली के लोगों को समझना है कि वे विकास करने वालों के साथ हैं या अरजकता फैलाने वालों के साथ हैं।
कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि में अलग-अलग प्रदेशों से लोग रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आते हैं और कड़ी मेहनत के बाद पैसे इक_ा कर जमीन का एक छोटा टुकड़ा लेकर घर बनाते हैं, जो अब कॉलोनियों बन गई हैं। इन कॉलोनियों को अनधिकृत बता कर कांग्रेस ने सालों दिल्ली में राजनीति की, उसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी यही किया, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने 100 दिनों में ही इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देकर दोनों पार्टियों की ओछी राजनीति पर विराम लगा दिया है। भाजपा जो कहती है वो करती है।

Translate »