स्थानीय

सरोज बाला जैन ने नव निर्मित खांचों का नारियल फोड़कर उद्घाटन

नई दिल्ली। वार्ड 53 की निगम पार्षद एवं उद्यान समिति की डिप्टी चेयरमैन सरोज बाला जैन ने भारी ठंड और कोहरे के बीच अपने वार्ड के पॉकेट डी-15, सैक्टर-3 में नव निर्मित खांचों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए डी-15 के सभी पदाधिकारी विशेष कर सैकड़ों महिलाएं भी उपस्थित थीं। इस मौके पर दिनेश शर्मा ने कहा कि जब से सरोज बाला जैन निगम पार्षद बनी हैं तब से क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है। हर रोज निगम द्वारा किए हुए नव निर्माणों का उद्घाटन हो रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए निग पार्षद सरोज बाला जैन ने कहा कि यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास के तहत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे वार्उ के लोग सबसे अच्छे लोग हैं, इनके प्यार और सम्मान की बदौलत हमें कार्य करने की शक्ति मिलती है। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद अनेश कुमार जैन ने भारी ठंड में इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के आने पर सबका वंदन करते हुए अभिनन्दन किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी दिनेश शर्मा, मेजर ओम प्रकाश, विजय सिंह, हीरा लाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजीव बंसल, विकास जैन, धर्मवीर शर्मा, साधू राम गोयल, सुरेन्द्र छाबड़ा, सुनील गुप्ता, रमेश अग्रवाल, सुरेश मित्तल, मधु शर्मा, टीना अग्रवाल, मंू बंसल, आशू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Translate »