आयुक्त ने केशवपुरम क्षेत्र के शौचालयों का निरीक्षण किया
Kibakwe site de rencontré sexe नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम कि आयुक्त वर्षा जोशी ने केशवपुरम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 64 में पीतमपुरा क्षेत्र के सभी शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्षद अंजु जैन, मुख्य अभियंता नौरंग सिंह, क्षेत्रीय उपायुक्त ईरा सिंघल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त वर्षा जोशी ने अधिकारियों को क्षेत्र के सभी शौचालयों की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुश्री वर्षा जोशी ने देखा की दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड के शौचालय साफ नहीं थे व वहा पानी की भी व्यवस्था नही थी जिस के कारण वहा नागरिकों को समस्या हो रही थी। उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।