स्थानीय

महापौर ने हिंदूराव अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारम्भ

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में 40 स्टाफ क्वार्टर में सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि थे।
महापौर अवतार सिंह ने कहा कि हिंदूराव अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की काफी समय से ये मांग थी की क्वार्टर में सौंदर्यीकरण का कार्य हो। उन्होंने बताया कि इस सौंदर्यीकरण कार्य में किचन, बाथरूम व क्वार्टर के अन्य हिस्सो में टाइलें लगाने के साथ.साथ मरम्त का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए महापौर का आभार प्रकट किया।
इस के साथ ही महापौर अवतार सिंह ने 14 राजपुर रोड़ स्थित निगम अधिकारी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त आकृती सागर व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने अधिकारियों को परिसर में बने जर्जर पम्प हाऊस व गौराज को हटाने के निर्देश दिए। इस के साथा ही महापौर ने अधिकारियों को परिसर में बने फ्लैटों की मरम्त करने के निर्देश दिए।

Translate »