कर्क - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
वर्ष 2007 में आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। समय-समय पर आप शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे। इस वर्ष फरवरी से मई तक आपकी राशि में शनि तथा राशि से आठवें भाव में सम्पूर्ण वर्ष राहु की स्थिति के कारण आप वात रोगों तथा रक्त विकार से परेशान रहेंगे। इस समय में आप खान-पान के प्रति सजग रहें तथा शारीरिक सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। पारिवारिक सुख-समृद्घि की दृष्टि से समय कम अच्छा है। इस समय परिवार में अनावश्यक कलह-क्लेश उत्पन्न होने के कारण घरेलू वातावरण अशान्त रहेगा तथा आपसी संबंधों में खटास आएगी। माता-पिता का स्वस्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। उनसे पूर्ण सुख-सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री का सुख-सहयोग उत्तम रहेगा तथा उनसे आपको अत्याधिक सहयोग मिलेगा। व्यापारिक व कार्य क्षेत्र में इस वर्ष आपको सामान्य उन्नति व सफलताएं अर्जित होंगी। समय-समय पर लाभ अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। इस वर्ष जनवरी से नवम्बर के मध्य बृहस्पति की स्थिति राशि से पांचवें भावस्थ के कारण उच्च अधिकारी वर्ग के आपसे सम्पर्क बढेंगे तथा आप उनके सहयोग से लाभ भी प्राप्त करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में वृद्घि होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्घि होगी। इस वर्ष लम्बी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा सम्पन्न हो सकती है। आर्थिक खर्च में वृद्घि होगी। अनावश्यक खर्च से मानसिक परेशानी रह सकती है।