तुला - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
इस वर्ष आपका शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा परिश्रम व उत्साह के साथ आप अपने महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न करेंगे। आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ-साथ आप अध्यात्म की ओर उन्मुख होंगे। आप अन्य जनों की सेवा तथा सहयोग में लगे रहेंगे। फलस्वरूप आपको मानसिक शान्ति प्राप्त होगी तथा आपका समय प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। पारिवारिक सुख-समृद्घि की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। सभी बन्धुजन परस्पर प्रेम पूर्वक रहेंगे तथा एक-दूसरे को अपना सहयोग प्रदान करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी से जुलाई के मध्य समय ठीक नहीं रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं है। संतान के प्रति आपका मन चिन्तित रहेगा आपकी उम्मीदों पर वे खरे नहीं उतरेंगे। स्त्री का सुख व स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्त्रीपक्ष से आपको लाभ भी मिलेगा। व्यवसायिक व कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए फरवरी से अप्रैल तक समय मध्यम रहेगा। इस समय शनि दशम भावस्थ होने के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। अक्टूबर से दिसम्बर तक मंगल नौवें भाव में स्थिति होने के कारण परिश्रम अधिक व भाग्योन्नति कम प्राप्त होगी। परन्तु सारे वर्ष केतु की तथा कुछ समय केतु की शुभ स्थिति ग्यारहवें भाव में रहने के कारण भाग्य में उन्नति होगी तथा धन लाभ भी आशा के अनुरूप मिलेगा। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है, जिससे समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठस्न बढ़ेगी। आपका यश भी बढ़ेगा। इस वर्ष छुटपुट यात्राएं होती रहेंगी। इसके अलावा व्यय भी अनुकूल मात्रा में ही होगा। अतः आप मानसिक रूप से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे।