मीन - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य उत्साहपूर्वक व परिश्रम से पूरे होंगे। साथ ही आपके मन में समाज सेवा व सहयोग की भावना जागेगी। आप निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे। अतः सम्पूर्ण वर्ष शान्तिपूर्वक व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख स्मृद्घि के लिए भी यह वर्ष उत्तम रहेगा। सभी लोग मिल-जुल कर प्रेम पूर्वक रहेंगे तथा सुख-दुख में एक-दूसरे की मदद करते रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। माता-पिता केञ् स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य छुटपुट परेशानी आ सकती है। संतान पक्ष से कुछ चिन्ता अवश्य रहेगी। वे आशाओं पर पानी फेर सकते हैं। स्त्री सुख व स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष उत्तम रहेगा। वे प्रसन्नचित आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। इस पक्ष से धन का लाभ भी उत्तम होगा। व्यवसायिक व कार्यक्षेत्र में सफलता की दृष्टि से यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। बृहस्पति की शुभ स्थिति नौवें भाव में रहने से भाग्योदय होगा तथा कई महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी या अन्य कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति होगी। धन लाभ भी उत्तम होगा । छठे भाव में स्थित केतु व शनि के प्रभाव से आपके शत्रु पराजित होंगे तथा सुख-वैभव में वृद्घि होगी। इस वर्ष आप की लम्बी दूरी की यात्राएं सम्पन्न होंगी तथा व्यय में अधिकता रहेगी। अन्य खर्चों में भी वृद्घि रहेगी। फिर भी मानसिक सन्तुष्टी बनी रहेगी।