मेष - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
वर्ष 2007 में आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा आपके महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। परिश्रम के बल पर आपको अधिकांश कार्यों में सफलता ही मिलेगी। लेकिन जनवरी से नवम्बर तक बृहस्पति की स्थिति राशि से अष्टम भाव में रहने के कारण आपको यदा-कदा पेट संबंधी परेशानी आती रहेगी। पारिवारिक सुख व स्मृद्घि के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। सभी बन्धु-बान्धव प्रेम पूर्वक रहेंगे तथा एक-दूसरे को परस्पर पूरी मदद व साथ प्रदान करेंगे। परस्पर संबंधों में मधुरता रहेगी। माता-पिता की सेहत की दृष्टि से फरवरी से जुलाई का समय ठीक नहीं है। सन्तान पक्ष से इस वर्ष आप चिन्तित रहेंगे। वे आपकी आशाओं पर खरे नहीं उतरेंगे लेकिन फिर भी आपसी तारतम्य बनाए रखें। स्त्री सुख व स्वास्थ्य के लिए समय उत्तम है। उनका पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा। व्यापारिक व कार्य क्षेत्र में सफलता की दृष्टि से यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। राहु की शुभ स्थिति राशि से एकादश भाव में रहने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में मनोवांच्छित उन्नति व सफलता प्राप्त होगी। अधिक धन लाभ अर्जित करने में आप समर्थ रहेंगे। पदोन्नति तथा सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक तृतीय भावस्थ मंगल के प्रभाव से आपके पराक्रम तथा प्रभाव में वृद्घि होगी तथा आपके सुख-वैभव तथा धन में भी वृद्घि होगी। नौवें भावस्थ बृहस्पति के कारण दिसम्बर माह में कोई शुभ या महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी तथा आपके स्त्रोतों में भी वृद्घि होगी। इस वर्ष में लम्बी यात्राएं कम होंगी परन्तु समीपस्थ यात्राएं समय-समय पर होती रहेंगी। इसके अतिरिक्त व्यय भी अनुकूल मात्रा में ही होगा। अतः मानसिक रूप से आप प्रसन्न एवं सन्तुष्ट रहेंगे।