वृष - वार्षिक भविष्य फल 2007
Apr 23rd, 2007 by admin
यह वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पूरे उत्साह व परिश्रम से अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। आप के ह्रदय में जनसेवा व सहयोग की भावना भी उत्पन्न होगी। आप सुख-दुख में सामाजिक प्राणियों की सेवा करके आनन्द की अनुभूति प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख-स्मृद्घि के लिए जनवरी से सितम्बर तक का समय अच्छा रहेगा। सभी बन्धुजन प्रेम पूर्वक मिलजुल कर रहेंगे। परिवार में सुखमय वातावरण रहेगा परन्तु अक्टूबर से दिसम्बर तक द्वितीय भावस्थ मंगल के प्रभाव से परिवार में कलह-क्लेश व अशान्ति का वातावरण रहेगा। माता-पिता को समय-समय पर शारीरिक व मानसिक कष्ट रहेगा। सन्तान पक्ष से इस वर्ष शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपकी सभी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। स्त्री स्वास्थ्य व सुख की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा तथा सभी महत्वपूर्ण कार्यों में उनका सहयोग मिलेगा। व्यापारिक व कार्यक्षेत्र में इस वर्ष आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। राहु की दशम भावस्थ स्थिति के प्रभाव से आपको अत्याधिक उन्नति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकते हैं। नौकरी या समाज में आपको महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति होगी। इस वर्ष आपका स्थानान्तरण या स्थान परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्घि होगी तथा कीर्ति दूर-दूर तक फैलेगी। फरवरी से जुलाई तक तृतीय भावस्थ शनि भी उन्नति दिलवाएगा तथा वैभव में वृद्घि करवाएगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से आप मजबूत बनेंगे तथा आय केञ् नए स्त्रोत बनेंगे। इस वर्ष लम्बी दूरी की या विदेश यात्राएं कम होंगी। इसकेञ् अतिरिक्त सांसारिक खर्च अनुकूल मात्रा में ही होंगे। अतः मानसिक प्रसन्नता व शान्ति बनी रहेगी।