Feed on
Posts
Comments

सम्पादकीय |  कार्टून |  चेतन वाणी |  दिल्ली उंचा सुनती है |  दिल्ली दर्शन |  विशेष समाचार |  भविष्यफल |  विविधा |  मित्र को बताएं
परिचय |  अपनी दिल्ली परिवार  |  अपनी दिल्ली सम्मान |  अपनों की नज़र में |  चित्र दीर्घा |  आडियो / विडियो
सुझाव / शिकायत |  सम्पर्क करें |  महत्वपूर्ण लिंकस |  सदस्यता फार्म |  विज्ञापन फार्म

‘भैरो बाबा’ ने किया जमकर के प्रतिकार
बीजेपी में देखिए मच गया हा-हाकार
मच गया हा-हाकार वसुंधरा संकट भारी
राजनाथ भी मौन खड़े देखो लाचारी
कहे चेतन कविराय मचा है हाबा-ताबा
पीएम की कुर्सि पर होंगे ‘भैरो बाबा’

चेहरों पर हो शाइन
हर लम्हा हो फाइन
हैप्पी-हैप्पी आपको
टू थाउजेंड नाइन

हिन्दू मुस्लिम दीवारों से बाहर निकल कर आओ,
आतंकों से देश लड़ रहा कोई राह दिखाओ।
घर के बाहर आतंकी से लड़ना बहुत जरूरि,
घर में बैठे अंतुलों को पहले सबक सिखाओ।

मल्होत्रा हैरान है देख-देख के हार
दिल्ली में फिर आ गई शीला की सरकार
शीला की सरकार बधाई बांट रहे हैं
सब नेता जी उनके चककर काट रहे हैं
डॉकटर, गोयल, मुखी भले हों विजय, खुराना
शीला के आगे सब लगता माल पुराना

मंत्री जी शिवराज पधारे दिल्ली में
खूब फन्से हैं आज बेचारे दिल्ली में
पोशाकों में उलझे प्यारे दिल्ली में
आतंकी से हरदम हारे दिल्ली में
यूं तो हैं महाराष्ट्र दुलारे दिल्ली में
पर इटली के पालन हरे दिल्ली में
अब दिन में हैं दिखते तारे दिल्ली में
कुर्सि है भगवान सहारे दिल्ली में
पड़े गाल पर कई करारे दिल्ली में
ताज आपका ताज उतारे दिल्ली में
आज मीडिया ताने मारे दिल्ली में
मुंशी जी के वारे न्यारे दिल्ली में

अस्थि ढेर को देख के रघुवर किया विचार
दानव दल पर अब हमें करना है प्रहार
करना है प्रहार आतंकी घूम रहे हैं
निर्दोषों के खून को पी कर झूम रहे हैं
राम के पद चिन्हों पर चल आतंक मिटायें
इसी भाव से दिवाली पर दीप जलायें

चाहे हो मल्होत्रा या शीला सरकार
जनता अब है नहीं नेताओं को प्यार
नेताओं को प्यार चुनावी बिगुल बजा है
टिकट बांटने नेता का दरबार सजा है
कह चेतन कविराय टिकट की महिमा न्यारी
नेता जी की जीत सदा जनता तो हारी

गद्दारों से कदम-कदम पर द्वंद करो
जनमानस की रक्षा का प्रबंध करो
आतंकवाद के वकील बने जो घूम रहे
अमर सिंह को अब तिहाड़ में बंद करो

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगा धूम्रपान
रामदोस जी ने किया खुल कर ये एलान
खुल कर ये एलान, करेंगे अब जुर्माना
बीड़ी, सिगरेट देख-भाल कर ही सुलगाना
कहे चेतन कविराय नियम लगता है भारी
कानून को तोड़ेंगे अपनी है लाचारी

गोयल जी तो गोल हैं, डॉकटर हैं नाराज
दिल्ली में अब आएगा मल्होत्रा का राज
मुखी जी परेशान हैं, अरुण भी है बेचारा
खुराना तो अपने आपसे खुद ही हारा
कहे चेतन कविराय बुढ़ापा सबसे आगे
नौजवान हैं पीछे-पीछे और अभागे

Older Posts »

सम्पादकीय |  कार्टून |  चेतन वाणी |  दिल्ली उंचा सुनती है |  दिल्ली दर्शन |  विशेष समाचार |  भविष्यफल |  विविधा |  मित्र को बताएं
परिचय |  अपनी दिल्ली परिवार  |  अपनी दिल्ली सम्मान |  अपनों की नज़र में |  चित्र दीर्घा |  आडियो / विडियो
सुझाव / शिकायत |  सम्पर्क करें |  महत्वपूर्ण लिंकस |  सदस्यता फार्म |  विज्ञापन फार्म