थ्री ‘बी’ (अंक - 40)
May 12th, 2007 by admin
तीन बी जब मिल गए ब्राह्मा, बसपा, बहन,
यूपी में फिर हो गया बाकी सबका दहन
बाकी सबका दहन भले हो राहुल गांधी
बच्चन से भी नहीं चली वोटों की आंधी
कल्याण सिंह भी राम नाम को जाप रहे हैं
अमर-मुलायम माया जी से कांप रहे हैं।