राष्ट्रपति का प्यार (अंक 49)
Jul 16th, 2007 by admin
पोखरण में
परमाणु के विस्फोट करने वाला
एक कुंवारा
जो विज्ञान को ही
स्वप्न सुंदरी मानकर
प्यार करता रहा
अपने आविष्कारों पर ही मरता रहा
हेयर कटिंग सेलून
जाने से भी डरता रहा
जो जवानी में पति ना
बनने के लिए तन गया
वह बुढ़ापे में
राष्ट्रपति बन गया।