Posted in चेतन वाणी on Nov 27th, 2007 No Comments »
मनमोहन जी ने कहा राहुल हैं युवराज
कांग्रेस और देश का भला करेंगे काज
भला करेंगे काज बोलना सीख रहे हैं
संसद में भी थोड़ा-थोड़ा दीख रहे हैं
कह चेतन कविराय आरती वंदन गाओ
आने वाले पी.एम. जी को शीश झुकाओ।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
कुर्सी बड़ी महान देखिए मियां जी
पाक बड़ा परेशान देखिए मियां जी
आपातकाल में सांस तुम्हें न आएगी
अब जाएगी जान देखिए मियां जी
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
राम अगर घर आएं दीवाली होती है
सब जब दीप जलाएं दीवाली होती है
मिल-जुल कर सब प्रेम-प्यार से साथ रहें
चेहरे जब मुस्काएं दीवाली होती है।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
पत्नी ने भी कैसा धर्म निभाया है
साल-साल भर हमको खूब रुलाया है
करवा चौथ को एक दिन पूजा होती
हमको उल्लू उसने खूब बनाया है।
Read Full Post »