अंग्रेजी वर्ष 2008 (अंक 22)
Jan 21st, 2008 by admin
कलैण्डर नया और सब कुछ पुराना
नया साल मित्रों कैसे ये माना
बेगानी शादी अब्दुल्ला दीवाना
गाता हूँ प्यारे नया इक तराना
‘सेवन’ का जाना ‘एट’ का आना
मित्रों से हमको रिश्ता निभाना
व्हिस्की के संग में मिले रोज खाना
हो उंची सी बिल्डिंग ऊंचा ठिकाना
घर में हो खुशियों का ऐसा खजाना
नया साल नित हो नया हो जमाना