Posted in चेतन वाणी on Jan 21st, 2008 No Comments »
कलैण्डर नया और सब कुछ पुराना
नया साल मित्रों कैसे ये माना
बेगानी शादी अब्दुल्ला दीवाना
गाता हूँ प्यारे नया इक तराना
‘सेवन’ का जाना ‘एट’ का आना
मित्रों से हमको रिश्ता निभाना
व्हिस्की के संग में मिले रोज खाना
हो उंची सी बिल्डिंग ऊंचा ठिकाना
घर में हो खुशियों का ऐसा खजाना
नया साल नित हो नया हो जमाना
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Dec 31st, 2007 No Comments »
लोकशाही बेजुबानी हो गई
मुशर्रफ की मेहरबानी हो गई
आतंक की गोली चली और देखिए
बेगम भुट्टो खुद कहानी हो गई
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Dec 31st, 2007 No Comments »
कलाम का जाना खटका
मायावती के चक्कर में पुनः
यू.पी. भटका
ऐश अभिषेक की शादी
डेरा सच्चा सौदा की बर्बादी
नन्दी गांव में तनाव
राम सेतु तोड़ने का प्रस्ताव
दिल्ली निगम में भाजपा का राज
गुजरात में मोदी जी का काज
ख्-ख् में भारत की जीत
और पाकिस्तान की मिली
टेस्ट श्रृंखला की हार
2007 को सादर नमस्का
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Dec 12th, 2007 No Comments »
मधुशाला की मदिरा भी शर्माएगी
बाला जब-जब हाला लेकर आएगी
बाला के नयनो की हाला के आगे
मदिरा तो पानी-पानी हो जाएगी
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Dec 3rd, 2007 No Comments »
गोधरा अब ना सहारा है
नन्दीग्राम ने हमको मारा है
उमा भारती भी बोल रही
नरेन्द्र मोदी हमारा है।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 27th, 2007 No Comments »
मनमोहन जी ने कहा राहुल हैं युवराज
कांग्रेस और देश का भला करेंगे काज
भला करेंगे काज बोलना सीख रहे हैं
संसद में भी थोड़ा-थोड़ा दीख रहे हैं
कह चेतन कविराय आरती वंदन गाओ
आने वाले पी.एम. जी को शीश झुकाओ।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
कुर्सी बड़ी महान देखिए मियां जी
पाक बड़ा परेशान देखिए मियां जी
आपातकाल में सांस तुम्हें न आएगी
अब जाएगी जान देखिए मियां जी
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
राम अगर घर आएं दीवाली होती है
सब जब दीप जलाएं दीवाली होती है
मिल-जुल कर सब प्रेम-प्यार से साथ रहें
चेहरे जब मुस्काएं दीवाली होती है।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Nov 15th, 2007 No Comments »
पत्नी ने भी कैसा धर्म निभाया है
साल-साल भर हमको खूब रुलाया है
करवा चौथ को एक दिन पूजा होती
हमको उल्लू उसने खूब बनाया है।
Read Full Post »
Posted in चेतन वाणी on Oct 22nd, 2007 No Comments »
संतों का सम्मान दशहरा होता है
दुष्टों का अपमान दशहरा होता है
राम द्रोहियों को फांसी पर लटकाओ
धर्म-विजय अभियान दशहरा होता है
Read Full Post »