पौने दो सौ ब्ल्यू लाइन बसों के परमिट रद्द (अंक 14)
Nov 15th, 2007 by admin
नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सरपट दौड़ने वाली करीब पौने दो सौ ब्ल्यू लाइन बसों के परमिट परिवहन विभाग द्वारा रद्द कर दिए गए हैं। इनमें 123 बसें दिल्ली के विभिन्न रूटों पर संचालित की जाती हैं। जबकि 13 बसें कांट्रेक्ट कैरेज हैं और करीब इतनी ही माल ढोने वाली गाडि़यां भी शामिल हैं। इसके अलावा परमिट रद्द होने वाली बसों की सूची में 28 बसें ऐसी हैं जो दो या दो बार से अधिक दफा हादसा कर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर नियमों की धज्जियां उड़ाने के खिलाफ जिन बसों का परमिट रद्द किया गया है उनमें करीब 149 बसें ही शामिल हैं।
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली करीब 40 बसों के परमिट 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से अधिक स्पीड पर चलाने को लेकर रद्द किए गए हैं। जबकि 101 बसों के परमिट स्पीड गवर्नर के साथ छेड़छाड़ करने के एवज में रद्द किए गए हैं।
इसके साथ ही परिवहन विभाग ने दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) को यह निर्देश भी जारी किया है कि वह इन बसों की कमी को पूरा करने के लिए एनसीआर और अंतर्राज्यीय रूटों की बसों को दिल्ली के रूटों पर लगाए।
दिल्ली के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली जिन 123 बसों को स्पीड गवर्नर के साथ छेड़छाड़ करने और निर्धारित गतिसीमा से अधिक तेज गाड़ी चलाने के मामले में परमिट रद्द किया गया है उनमें रूट नंबर 536 एक, 539 की एक, 505 की दो, 433 की एक, 621 की एक,460 की एक, 78 दो, 309 की एक, एफ-814ए की एक, 720 की एक, 939 की एक, 216 दो, 213 की एक, 374 की एक, 335 की एक, 317 की एक, 761 की दो, 427 की एक, 534 की एक,419 की दो, 544 की एक, 333 की दो, 254 की तीन, 879 की दो, 883 की चार, 711 की चार, 588 एक, 442 की दो, 808 की एक, 259 की एक, 212 की एक, 235 की एक, 425 एल की एक, 405 की एक, मुद्रिका की 14, 984 ए की एक, 978 एक, 159 की तीन, 306 एक, 351 की एक, 319 की एक, 236 दो, 221 की दो, 422 की एक, 817 की दो, 519, 982, 921 की एक, 234 की दो, 925 की एक, जीएल-32 की तीन, 355 की दो, 374 की एक, 355 एल की एक, 364 की एक, 492 की एक, 306 एक, 469 की एक, 323 की एक, 440 की दो, 193 की एक, 529 की एक, 479 की एक, 861 की एक, 181 की एक, 410 की एक, 346 एक, 344 की एक, 34 की दो, 253, 85 की एक, 871 की एक, 62 की एक, 219 की एक, 375 की एक, 429 की एक, 405 की एक, 954 की एक और 994 की एक आदि रूट की बसें शामिल हैं।
इसके अलावा 13 बसें कांट्रेक्ट कैरीज की हैं और करीब इतनी ही माल ढोने वाली गाडि़यां भी शामिल हैं जिनके परमिट रद्द किए जा चुके हैं। दो बार से अधिक दुघर्टना करने के मामले में जिन 28 रूटों की बसों के परमिट रद्द किए गए हैं उनमें 108 की एक, 503 की एक, एक अंतर्राज्यीय, 131 की एक, 847 की एक, 460 की एक, 221 की एक, 85 की एक, 540 की एक, 429 की एक, 473 की एक, 440 की एक, 435 की एक, 473 की एक, 957 की एक, 181 की एक, 957 एल की एक, 724 की एक, 623 की एक, 39 की एक, 479 की एक, 861 की एक, 231 की एक, 838 की एक, 753 की एक, जीएल-91 की एक, 460 की एक और 721 की एक आदि रूटों की बसें शामिल हैं। परिवहन विभाग ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली और दो बार से अधिक दुर्घटना करने वाली बसों के परमिट रद्द करने के साथ ही राजधानी के लोगों से यह अपील भी की है कि अगर इन रूटों पर संचालित होने वाली परमिट रद्द बसों में से एक भी बस सड़क पर चलती हुई नजर आती है तो उसकी शिकायत की जाए। ताकि उन बसों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।