सरकार गरीबों के कल्याण को उच्च प्राथमिकता दे रही हैः शीला (अंक-26)
Feb 4th, 2008 by admin
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा है कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण को उच्च प्राथमिकता दे रही है और इसके लिए विभिन्न योजनाएं बनायी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेहद गरीब परिवारों और मध्यम आय वर्ग के लोगों को राशन पर पूरी आपूर्ति देने की योजना बनाई गई है। अपै्रल से पूरी गति से काम शुरू होगा। एक लाख रुपये से अधिक सालाना आमदनी वाले परिवारों को अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिलेगा और इस प्रकार गरीबों को सस्ते से सस्ते दाम पर राशन व तमाम आवश्यक वस्तुएं मिलने लगेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि गरीब परिवारों के लिए बिजली की दरों में भी एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती लागू होने वाली है। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि सभी वर्गों के उत्थान की योजनाओं पर तेजी से अमल किया जा रहा है। वे पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र जरूरतमंद लोगों के लिए तीन नई चौपालों के उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस सभा में महिलाओं और गरीबों को बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और श्रीमती कृष्णा तीरथ तथा विधायक रमाकांत गोस्वामी और राजेश लिलौठिया भी उपस्थित थे।
श्रीमती दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में गरीब और उपेक्षित लोगों को भरपूर मदद देने के काम में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। महिलाओं के विकास के लिए जैंडर रिसॉर्ट सैंटर और स्त्री शक्ति कार्यक्रमों महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कन्याओं को अब बोझ नहीं माना जाना चाहिए।
सरकार ने कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए लाडली योजना की शरूआत की है। इसके अतंर्गत कन्या जन्म से और उसके 18 वर्ष होने केञ् बीच सरकार चरणबद्घ तरीके से 5-5 हजार रुपये जमा कराएगी जो उसे 18 साल की आयु के बाद एक लाख रुपये के उपहार के रूप में मिल सकेंगे। इससे उनकी शिक्षा और सम्मान में बढोत्तरी होगी। शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करो केञ् लिए भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय खोजा जा रहा है। इसके अलवा दिल्ली में सुंदर चमकती हुई बसें आ जाने से मेट्रो के बाद एक और यात्री अनुकूल सेवा शुरू हुई है। कुछ वर्षों में दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की समस्या समाप्त हो जाएगी।
उन्होने कहा कि तीन चौपाल खुल जाने से सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों की सुविधा मिलेगी। पांडव नगर के ए ब्लॉक में रैगर समाज की गंगा मैय्या चौपाल, यू रंजीत नगर के बी ब्लॉक में जाटव समाज की डॉ. अम्बेडकर चौपाल और डी ब्लॉक में खटीक समाज की श्री दुर्बल नाथ चौपाल में आधुनिक हाल और खुला मैदान है जहां सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिल सकेगा।
श्रीमती दीक्षित ने लोगों से कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को और बेहतर नगर बना सकते हैं।
सासंद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी है और उसको पिछले नौ वर्ष में ऐसा कर दिखाया है। दुर्बल, गरीब, वंचित और उपेक्षित वर्ग की समस्याओं को दूर करना दिल्ली सरकार की वचनबद्घता में शामिल हैं। सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ ने जनहितकारी कार्यक्रम लागू करने के लिए दिल्ली सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।