निगमायुक्त ने त्रिनगर व लारेंस रोड क्षेत्र की सुध ली (अंक 43)
Jun 3rd, 2008 by admin
नई दिल्ली। कई वर्षो से त्रिनगर क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र लारेंस रोड के व्यापारी ब्रिटानिया चौक के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अण्डर ब्रिज के शुरू होने का इतंजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ तकनीकि कारणों के चलते यह अण्डर ब्रिज जनता को निर्धारित समय पर समर्पित न हो सका जिस कारण यहां की जनता को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर निगमायुक्त के एस मेहरा ने त्रिनगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल भारद्वाज निगम पार्षद मनोज यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लारेंस रोड क्षेत्र का दौरा किया और यहां के व्यापारियों व जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें तुरंत हल करने का आश्वासन दिया। श्री मेहरा ने ‘अपनी दिल्ली’ को बताया कि लारोंस रोड के व्यापारियों व जनता की इस समस्या का जल्द ही समाधान हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सितम्बर माह तक लारेंस रोड अण्डर पास ब्रिज को एक साइड से शुरू कर दिया जाएगा और नवम्बर माह तक यह ब्रिज पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही यहां की सडक़ों का पुनः निमार्ण किया जाएगा। निगमायुक्त ने यह भी घोषणा की कि त्रिनगर विधान सभा क्षेत्र में शीध्र ही तीन नए रेलवे अण्डर ब्रिजों के निमार्ण कार्यो का शुभारंभ किया जायगा। श्री मेहरा ने अपने इस क्षेत्रीय दौरे मे पाया कि यह क्षेत्र तीन चार साइड से रेलवे क्रॉसिंग से जुडा हुआ है जिसके कारण यहां भारी जाम लगा रहता हैं औद्योगिक क्षेत्र होने के करण यहां माल वाहक भारी वाहनो का आवागमन ज्यादा है। कई बार सडक़ो में बने बड़े-बड़े गड्ढों के करण भारी वाहन पलट जाते है। इन समस्याओं से निपटने के लिए उन्होंने घोषणा की कि शकूर बस्ती, ओंकार नगर, रामपुरा मे तीन नए रेलवे अण्डर ब्रिजों का निर्माण अक्टूबर 2008 मे शुरू कर दिसम्बर 2009 तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधयाक अनिल भारद्वाज, पार्षद मनोज यादव ने तीन नए ब्रिज निर्माण के कार्यो को निश्चित समयावधि मे बिना किसी विलम्ब के पूर्ण करने की मागं की ताकि ब्रिटानिया अण्डर ब्रिज के निमार्ण मे हो रही देरी की भांति जनता को परेशानी न उठानी पड़े। तत्पश्चात निगमायुक्त ने डी.एम.आई. डी.सी. कॉम्पलैक्स, लारेंस रोड, जे. जे. कलस्टर इंदिरा कालोनी, जे. जे . कलस्टर गोल्डन पार्क,अशोका पार्क आदि इलाकों का निरिक्षण कर बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था, जर्जर हुई सड़कों का पुननिर्मण तथा पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किये। इस दौरे में निगमायुक्त के साथ विधायक अनिल भारद्वाज, पार्षद मनोज यादव, रोहिणी जोन के उपायुक्त के. विजयन
निगम पार्षद अमृतलाल सिंघल व एन राजा, रेलवे के चीफ इंजिनियर, रविदास (इंजिनियरिंग इन चीफ दिल्ली नगर निगम), एनडीपीएल व जल बोर्ड केञ् वारिष्ठ अधिकारियों के अलावा ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष रजेन्द्र्र्र तायल, ओ पी मल्होत्रा, इन्द्र कौशिक, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश त्यागी, यूथ ब्लाक अध्यक्ष सुन्दर खारी, रूपेश खारी, राजेश यादव, नीरज भारद्वाज, ममता यादव, प्रदीप, मोनू यादव, महिला काग्रेस अध्यक्ष पूनम कवोच, मीना चौहान, सुरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र वशिष्ठ आदि गणमान्य व्याक्ति उपास्थित थे। गौरतलब है कि क्षेत्र के विधायक अनिल भारद्वाज एवं निगम पार्षद मनोज यादव क्षेत्र के विकास के लिए तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं।