स्थानीय

नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल ने गरीब वृद्ध महिला के पार्थिक शरीर को कंधा देकर मानवता का धर्म निभाया

नई दिल्ली। ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल’ पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में साउथ अनारकली एक्सटेंशन में एक गरीब परिवार की महिला के लिए नारायण रूप बन कर सामने आया।
बीमार वृद्ध महिला के लिए ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल’ ने न केवल उपचार करवाया बल्कि उपचार के दौरान देहांत के बाद भी उनके अकेले बेटे और बेटी के साथ उनके पार्थिक शरीर को कंधा दे कर मानवता का धर्म भी निभाया।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के समय में ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल’ लोगों की हर संभव मदद कर रही है। कृष्णा नगर क्षेत्र के साउथ अनारकली एक्सटेंशन कॉलोनी में एक गरीब परिवार रहता है। इस परिवार में बीमार वृद्ध महिला श्रीमती ईश्वरी देवी (65 वर्षीय) लम्बे समय से बीमर थीं। कोरोना के चलते कोई उनकी मदद करने आगे नहीं आ रहा था।
उनके बेटे राजू ने ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडलÓ से संपर्क किया। उसने बताया कि मेरी माताजी का देहांत हो गया है तथा कॉलोनी के लोगों को पता होने के बावजूद भी कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है। यह जानकारी मिलने पर ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडलÓ के अध्यक्ष आचार्य संजय शर्मा वह अन्य दो सदस्यों के साथ मिलकर मृतक की अंतिम यात्रा में अर्थी को कांधा देकर मानवता का धर्म निभाया। ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल’ के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। महिला के पति की मौत के बाद दो बेटी एक बेटा है तीनों अविवाहित हैं और बेटे के पास फिलहाल कोई नौकरी भी नहीं हैं जो कि बड़ी गरीबी के हालात में गुजऱ बसर कर रहे हैं। ‘नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडलÓ इस परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Translate »