राष्ट्रीय

गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संक्षिप्त वीडियो का शुभारम्भ किया

नई दिल्ली। गेल ‘पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्वÓ के मद्देनजऱ स्वच्छ पर्यावरण एवं स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ‘संभावनाओं को प्रोत्साहित करनेÓ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
गेल (इण्डिया) लिमिटेड अपने अभियान हवा बदलो के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित कल के निर्माण के लिए लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस अभियान के माध्यम से गेल वायु प्रदूषण और इसके कारण होने वाली समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर है।
गेल पर्यावरण के अनुकूल एवं स्थायी जीवनशैली अपनाने के लिए भी भारतीयों को जागरुक बनाता रहा है जैसे पेड़ लगाना, छोटी दूरी तय करने के लिए साइकल चलाना या पैदल चलना, कार पूल का इस्तेमाल,
सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल, उर्जा संरक्षण और उर्जा के स्वच्छ स्रोतों जैसे उद्योगों के लिए नैचुरल गैस, वाहनों के लिए सीएनजी एवं कमर्शियल इस्तेमाल के लिए पीएनजी का उपयोग।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरणी उत्तरदायित्व के प्रति गेल की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देते हुए पूरे भारत में गेल के कर्मचारियों ने निम्नलिखित के लिए शपथ ली:-
-पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली
-पेड़ लगाना और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना
-उर्जा के स्वच्छ समाधान अपनाना
-पर्यावरण के बारे में जागरुकता बढ़ाना
एक कोरपोरेट के रूप में अपना उत्तरदायित्व पूरा करते हुए गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संक्षिप्त वीडियो का शुभारम्भ किया है, जो आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा तथा प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हर भारतीय नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Translate »