स्थानीय

नरेला जोन अध्यक्ष जयेंद्र डबास के साथ निगमायुक्त ने दौरा किया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने नरेला जोन अध्यक्ष जयेंद्र डबास के साथ रानी खेड़ा वार्ड का दौरा किया। इस दौरान कई मार्गों, फिरनी रोड़ व जलभराव की समस्या देखते हुए निगमायुक्त श्री ज्ञानेश भारती ने मौजूद अधिकारियों जल्द समस्याओं का हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुडंका रेलवे अंडर पास, मुंडका से कराला मार्ग की समस्या, जलभराव, मीर विहार के सामने का रोड़, नालों की स्थिति, रानी खेड़ा में कुछ साइटे, नालों का निरीक्षण किया। नरेला जोन अध्यक्ष श्री जयेंद्र डबास ने बताया कि दिल्ली देहात के इस क्षेत्र में जलजमाव के चलते जलजनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैल सकती है। उन्होंने मजरी फिरनी रोड, सीएंडडी वेस्ट साइट, मीर विहार और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्याओं की भी जानकारी निगमायुक्त को दी। इसे देखते हुए निगमायुक्त श्री ज्ञानेश भारती ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त संदीप जैक्स, उपायुक्त संगीता बंसल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अभियंता, अधिकारी, स्थानीय ग्रामीण विजेंद्र डबास, दया नंद आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Translate »