स्थानीय

दिल्ली के तीनों महापौरों ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर, सुश्री अनामिका मिथिलेश और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात कर दिल्ली नगर निगम द्वारा वायु प्रदुषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराया। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि इस बैठक के दौरान दिल्ली नगर निगम द्वारा वायु प्रदुषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने बाताया कि आगामी मौसम में वायु प्रदुषण को बढ़ने से रोकने के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट भी इस अवसर पर प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा वायु प्रदुषण की रोकथाम हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं जैसे कि धुल के कणों को हवा में फैलने से रोकने के लिए 18 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की मदद से दिन व रात में सड़को की सफाई, सड़को पर पानी का छिडकाव, सड़को के किनारे व खुले स्थानों पर पौधारोपण, भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटना को रोकने के लिए माध्यमों का उपयोंग तथा खुले में कूड़ा जलाने की रोकथाम हेतु निरीक्षण दल का गठन। जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए सभी प्रयास कर कर रही हैं ताकि दिल्ली सर्दियों के मौसम में गैस चैम्बर ना बने और नागरिकों किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।

 

Translate »