स्थानीय

तिलक राज कटारिया के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन

नई दिल्ली। शालीमार बाग में तिलक राज कटारिया का 70वां जन्मदिन मरीना ड्रीम्स बैंक्वट हॉल, वजीरपुर में मनाया गया। श्री कटारिया के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए शालीमार बाग तथा दिल्ली के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें स्वस्थ और लंबी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि श्री कटारिया नि:स्वार्थ समाज सेवा में लगभग 50 साल से कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जो समाज सेवा आरंभ की थी उसके आधार पर उन्होंने दिल्ली और हरियाणा राज्यों के 20 साल तक प्रचारक रहे जो स्वयं सेवकों की पीढ़ी जो शिक्षित करें वह आज समाज के सभी क्षेत्र में हर आपदा के समय जनता की सेवा में सबसे आगे खड़े रहते है।
श्री कटारिया के जन्मदिन समारोह के भारतीय जन कल्याण परिवार समिति ने एक विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें की प्रसिद्ध भजन गायक ने भाग लेकर भक्ति और अध्यात्म कि जो धारा बहाई उसमें सभी उपस्थित भक्ति रस में सराबोर कर लगभग 3 घंटे तक इस भजन संध्या का आनंद लेते रहे।
श्री कटारिया के जन्मदिन की विशेषता यह रही कि आयोजकर्ता ने लोगों को दीपावली का त्यौहार सादगी और भव्यता से कोविड 19 के विषय सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं। इसके लिए जन्मदिन समारोह उपस्थित 500 परिवारों और व्यक्तियों को 2500 से अधिक गोबर के दीए भेंट किए गए और अपने क्षेत्र के 5100 परिवारों संग गोबर युक्त दिए जला कर कमधेनु दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन, दिल्ली प्रदेश के भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन योगेश वर्मा, श्रीमती शशि अग्रवाल, संयोजिका दिल्ली प्रदेश, पार्षद अंजु जैन, सुजीत ठाकुर, महेश दीवान, विजय बंसल, मनीष गुप्ता, भजन सिंह वालिया, ऐम पी एस चड्ढा व अन्य गणमान्य सदयस्या मौजू थे । समारोह अंत में उपस्थित व्यक्तियों के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया। समारोह समापन कर सभी उपस्थित व्यक्तियों और परिवार कल्याण समिति ने श्री कटारिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Translate »