स्थानीय

कोरोना के कारण निगम के राजस्व में गिरावट आई है : महापौर

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने केशवपुरम वार्ड समिति की बैठक में भाग लिया और निगम के राजस्व को बढ़ाने के संबंध में की चर्चा। वार्ड समिति की बैठ में केशवपुरम क्षेत्र की उपाध्यक्षा, सुश्री मंजु खण्डेलवाल व अन्य पार्षद उपस्थित थे।
महापौर ने बताया कि वार्ड समिति की बैठक में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने व राजस्व के नए स्रोत तलाशने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि कोरोना के कारण निगम के राजस्व में भी काफी गिरावट आई है जिसे बढ़ाने के लिए निगम के अधिकारी व पार्षद काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में संपत्ति कर के विशेष कैंप लगाने के लिए कहा गया है ताकि निगम के राजस्व को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पार्षदों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इसके साथ ही महापौर ने क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

Translate »