स्थानीय

किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान अधिकार ट्रेक्टर यात्रा निकाली

नई दिल्ली। भाजपा की केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा किसानों के हितों का हनन करने वाले तीन कानून बिना संसद में चर्चा और विचार किए हिटलरशाही के तहत पास किए जाने के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में किसान अधिकार ट्रेक्टर यात्रा दिव्यज्योति आश्रम, झटखोर, बवाना से शुरु होकर औचंदी बार्डर होती हुई बरवाला मेन रोड़ तक निकाली गई। ट्रैक्टर यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न दिवंगत श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई थी क्योंकि वह हरित क्रांति की सूत्रधार थीं, जिसने देश में किसानों के बीच उत्साह और एक अतिरिक्त खाद्य उद्यम तैयार किया।
केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान अधिकार
ट्रैक्टर यात्रा में हजारां की संख्या किसानए खेत मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर यात्रा शुरू करने से पहले किसान भाइयों ने चौ. अनिल कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
चौ. अनिल कुमार ने केन्द्र सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि ट्रेक्टर यात्रा में मौजूद इन किसानों की भीड़ को देखिए, इनकी आवाज देश की जनता की आवाज है इसको सुनिए, आपको तथा सरकार को किसान विरोधी कानूनों को हर हाल में वापस
लेना होगा। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हक में कानून बनाने की जगह किसानों के हक में कानून बनाना चाहिए। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाया गया बिल किसान विरोधी है, जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा और मोदी सरकार ने इस बिल के द्वारा उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर अपने उत्पादों को बेचने की स्वतंत्रता किसानों से छीन ली है मतलब किसान विरोधी काले कानूनों ने किसानों के एम.एस.पी. को खत्म कर दिया है।
किसान अधिकार ट्रेक्टर यात्रा को पुलिस ने रोके जाने पर प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने मौजूद किसानों, किसान नेता, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित दिल्ली के आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे किसान विरोधी बिलों के खिलाफ अभियान से केन्द्र सरकार घबराई हुई है उसे अपनी जमीन खिसकती नजर आ
रही है इसलिए यही कारण है कि गृहमंत्रालय के अन्र्तगत दिल्ली पुलिस कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन पर जबरन रोक लगाती है जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी जब ट्रैक्टर यात्रा या प्रदर्शन करते है तो उन दोनो दलों को रोका नही जाता है, दिल्ली पुलिस यह एक सोची समझी साजिश के तहत केन्द्र सरकार के इशारे पर कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार दिल्ली पुलिस द्वारा दमनकारी नीति अपना कर कांग्रेस पार्टी का विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार दबाने की कोशिश कर रही है।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि मैं किसान का बेटा हू और किसानों के अधिकारों के लिए उनके साथ खड़ा रहंूगा। उन्होंने कहा कि खुद को गरीब कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन अपनी गरीबी बेचते नजर आते है और करोड़ों का सूट पहन कर अपने चुनिन्दा पूंजीपतियों के हितों की रक्षा के लिए उनके पीछे साथ खड़े रहते है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि सीमा पर लडऩे वाला जवान भी किसान का बेटा ही है, जो देश के लिए शहीद होता है।
ट्रेक्टर यात्रा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जय किशन, अभिषेक दत्त, अली मेंहदी, किसान सेल चैयरमेन राजबीर सौलंकी, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा अमृता धवन, पूर्व विधायक राजेश लिलौठिया, सुरेन्द्र कुमार, विजय लोचव,जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, राजेश चौहान, डॉ. नरेश कुमार, निगम पार्षद वेद पाल, साधू राम मित्तल आदि भारी तादात में किसान, खेत मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Translate »