जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री के निवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन
text-transform:uppercase; नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में पिछले 2 महीने से गहराये जल संकट के कारण दिल्लीवासियों को पानी की भारी कमी झेलनी पड़ रही है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में पानी की उपयुक्त मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल निवास पर मिलने गए। परंतु मुख्यमंत्री ने आज भी पुलिस को आगे करके दिल्लीवासियों की पानी की समस्याओं को सुनने की जरुरत नही समझी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के 7 वर्षों के शासन काल कुप्रबंधन और प्रशासनिक असंवेदनशीलता के कारण ही आज दिल्लीवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज केजरीवाल निवास पर खाली मटकों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए text-align: center; ‘‘ } केजरीवाल का यही फंडा है #main , { राजधानी का पानी गंदा है
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली का मुखिया होने के नाते अरविन्द केजरीवाल की जिम्मेदारी बनती है कि वे दिल्ली की जनता को 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध कराए, जिसकी उन्होंने सत्ता से पूर्व बड़ी-बड़ी घोषणाऐं भी की थी। परंतु दिल्ली की 1380 एमजीडी पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए पानी उत्पादन करने में अरविन्द सरकार पूर्णतः विफल साबित हुई है। जिसके कारण ही दिल्ली में टैंकर माफिया हावी है, और लोग मुफ्त पानी की आस में मंहगा पानी पीने को मजबूर है, जबकि केजरीवाल टैंकर माफियाओं को खत्म करने की कसम खाते है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने प्रचार के लिए पैसा की कमी को पूरा करने के लिए जनता को संगठित रुप से लूटने के लिए प्रतिदिन नए-नए नियम बना रही है, जबकि केजरीवाल शासन में दिल्ली जल बोर्ड का घाटा 57000 करोड़ तक पहुच गया जो दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार खत्म करने वाले केजरीवाल खुद भ्रष्ट प्रशासन के मुखिया बने हुए है।
