कर्ण गोयल ने निरीक्षक की सेवानिवृत पर संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में नौकरी मिलना व स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। पुलिस को हर समय सामाजिक व राजनैतिक जिम्मेवारियों के अनुरुप अपना कर्तव्य निर्वहन करना होता है जिस कारण पुलिस में किसी न किसी प्रकार का दबाव आना स्वभाविक ही है। पुलिस विभाग में सेवा करते हुए कईं बार पुलिस कर्मचारी अपने सामाजिक कार्यों में शामिल नहीं हो सकते जिस कारण पुलिस कर्मचारी तनाव में रहते हैं और सेवानिवृति के समय तक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं । पुलिसकर्मियों के पास खुद के लिए कोई समय नहीं होता, आज के समय में साईबर अपराध अधिक बढ रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां और अधिक बढती जा रही हैं । आपको पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आप एक आम नागरिक बन कर समाज में प्रवेश करेंगे । समाज में हमेशा देने के भाव में रहें। आप अपने परिवार में एक पारिवारिक सदस्य बनकर अपने परिवार को समय दें। खाली समय में देश व समाज के हित के कार्य करें । हमेशा सकारात्मक गतिविधियों में शामिल रहें ।
#container कर्ण गोयल ने सेवानिवृत हुए निरीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। इस मौका पर भलाई निरीक्षक प्रकाश कौर, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक सुनील दत्त, प्रवीन कुमार, टीएसआई भीम सिंह व सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे ।
{
text-align: center;
}
#main
display: inline-block;
color:#555;