आज नारी शक्ति सेवा सम्मान से विभूषित होंगी हरियाणा के विभिन्न शहरों की प्रतिभाएं
कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर 3 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता शतकवीर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से राष्ट्र को समर्पित नारी शक्ति सेवा सम्मान से विभूषित किया जाएगा जिनमें प्रोफेसर सुशीला चौहान, राजकुमारी पंवार, ज्योति रोहिल्ला, डॉ. नीतू बाला, अंजलि शर्मा, कंचन बाला, डॉ. कान्ता वर्मा, पिंकी श्योराण, सुषमा चौधरी, राजवंत कौर, मोनिका भाटिया, आरती, रजनी बाला, नवीन, हिमशिखा, एकजोत कौर, किरण चड्डा, मिनाक्षी शर्मा और सुरेखा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इनके अतिरिक्त जीवनपर्यन्त समाज के लिए तत्पर सेवाभावी सूरज कमल सेठ और डॉ. एम एम सिंह को आजीवन सेवा सम्मान से सुशोभित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ही एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।