हरियाणा

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता) । पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में पुलिस की टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। महिला पुलिस की टीमो द्बारा समय-समय पर महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

दिनांक 3 मई 25 को सेफ सिटी टीम की महिला हवलदार राजबीर कौर व महिला एसपीओ अमिता रानी की टीम ने राजकीय मिडिल व प्राइमरी स्कूल कलाल माजरा कुरुक्षेत्र में छात्र/छात्राओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने छोटे वच्चों विशेष रूप से लड़कियों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के दिशानिर्देशों की पालना करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील स्थानों, स्कूल/कॉलेज के आसपास पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही तथा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस की महिला सुरक्षा समर्पित सेफ सिटी टीम महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। इसके साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी निगरानी जारी है। सेफ सिटी टीम द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर महिलाओं ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

Translate »