स्थानीय

सांसद मीनाक्षी लेखी ने हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में चलाया सदस्यता अभियान

नई दिल्ली। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी इन दिनों देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोडऩे काम कर रही है। पिछले 6 जुलाई से ही चल रहे इस अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, देशभर के लोग मिस काल देकर और फार्म भरकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह सदस्यता अभियान दिल्ली में जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी के तहत सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने प्रात: 10 बजे हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पार्टी से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, कार्यालय मंत्री गिरीश सचदेवा उपस्थित थे।
श्रीमती लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता लेने के प्रति लोगों में उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुद कई लोगों के सदस्यता फार्म को भरा और लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान हमारे लिए अमृत के समान है और हमें खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए देशभर के लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमजोर उन बूथों पर कार्य करना चाहिए। हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। हमारा अगला लक्ष्य चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है। सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम है।

Translate »