स्थानीय

रानीखेड़ा में ‘भाजपा सदस्यता संगठन पर्व’ का आयोजन

नई दिल्ली। रानीखेड़ा वार्ड 36 की शिव विहार कॉलोनी में भाजपा सदस्यता संगठन पर्व का कैंप लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई। कैंप में मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता एवं जिला महामंत्री राजपाल शौकीन, जिला मंत्री यतेंद्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजरानी छिकारा, डॉक्टर प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ रविंद्र डबास आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय निगम पार्षद एवं पूर्व नेता सदन जयेंद्र डबास ने किया स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए श्री डबास ने कहा कि मेरे वार्ड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की जाएगी यहां कार्यक्रम में सदस्य बनने का उत्साह देखते ही बनता नजर आ रहा था। जिन लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया उनमें महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता राणा, समे माथुर, पूर्वांचल मोर्चा जिला महामंत्री रमन सिंह, रामानुज दुबे, हरि प्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुकू, कृष्ण कुमार वधवा, पंकज शर्मा, वरुण शर्मा, विजेंद्र डबास, सुरेश खरब, राजेश डबास, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »