स्थानीय

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने आप सांसद के घर पर किया प्रचंड रोष प्रदर्शन

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के एन.आर.सी को लेकर दिये बयान ने पूर्वांचल के लोगों के बीच भ्रम व डर की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की है जिससे आह्त हुये भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रचण्ड विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता एवं पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया। इस प्रदर्शन में पूर्वांचल मोर्चा के शरत झा, राहुल रंजन, बी एन झा, अमरनाथ झा, संतोष ओझा, नन्द किशोर चैधरी, भास्कर भारती, सियाराम कनौजिया, विनोद चैधरी, प्रभास चन्द्र एंव अमरेन्द्रर कुमार सहित प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी शामिल हुये।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की उल्टी सीधी बयानबाजी यह स्पष्ट करती है कि पूर्वांचल के लोगों से यह कितनी नफरत करते है। नफरत की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी जानबूझ कर पूर्वांचल के लोगों के बीच डर का माहौल बना रही है। शर्म आनी चाहिए ऐसे नेता को जो दलगत राजनीति से प्रेरित हो कर यह भूल जाते है कि यह वही पूर्वांचल के लोग है जिनके दम पर आम आदमी पार्टी प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में तो आई लेकिन उनके खिलाफ ही लगातार जहर उगल रही है।
पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया, उनके नेता व मंत्री बार बार पूर्वांचल के लोगों के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आज यहां उपस्थित पूर्वांचल के लोगों का जनसैलाब आम आदमी पार्टी के सांसद को यह चेताने के लिए एकत्र हुआ है कि पूर्वांचल के सम्मान को ठेस पहुंचाना आम आदमी पार्टी को अगामी विधानसभा चुनाव में भारी पड़ने वाला है। पूर्वांचल के लोग अवैध घुसपैठिये नहीं है जो उन्हें केन्द्र सरकार बाहर करेगी वो देश के अभिन्न नागरिक है जो अपनी मेहनत से देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते है। आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों के अपमान व उनको भ्रमित करने के लिए उनसे माफी मांगनी पड़ेगी। क्योंकि एन.आर.सी का अधूरा ज्ञान उनके सांसद को है, पूर्वांचल के लाखों लोगों को नहीं। पूर्वांचल व परप्रांत के लोग जानते है कि देश के लिए काम करने वाला शीर्ष नेतृत्व केवल भाजपा के पास है जो भारत को विश्व का सिरमौर बनाना चाहता है।

Translate »