स्थानीय

खेल-कूद हर विद्यालय में अनिवार्य होना चाहिए : मनोज तिवारी

नई दिल्ली।सांसद व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, मनोज तिवारी ने आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित तृतीय अंतरक्षेत्रिय पैरा खेल व दूसरी अंतरक्षेत्रिय निगम खेलों का समापन रानी झाँसी स्टेडियम में किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए ।
उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कुल 270 खिलाड़ियों नें विभिन्न खेलों में भाग लिय। पैरा खेलों में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 10 पदक, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 7 पदक व पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 1 पदक हासिल किया।
इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह, उप महापौर योगेश वर्मा, अध्यक्ष शिक्षा समिति सुश्री ऋतु गोयल, उपाध्यक्ष स्थायी समिति विपिन मल्होत्रा, अध्यक्ष केशवपुरम वार्ड समिति, श्री जोगी राम जैन, अतिरिक्त आयुक्त, सुश्री नैना सोईंन कपिल, निदेशक शिक्षा, सुश्री वेदिता रेड्डी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि खेल-कूद हर विद्यालय में अनिवार्य होना चाहिए क्योंकि इससे छात्रों में परिपक्वता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और अनुशासन जैसे मूल्य पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों को अन्य लोगों के संवाद स्थापित करने में मदद करता है और छात्रों को पढ़ाई की वजह से होने वाले तनाव से राहत देता है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद शिक्षा का अनिवार्य अंग है। अच्छी शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करना है।
महापौर श्री अवतार सिंह ने कहा स्वस्थ शरीर में ही प्रखर मस्तिष्क रहता है। खेल-कूद हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा होना चाहिए, यह हमारे शारीरिक एवम् मानसिक दोनो ही विकास का श्रोत है। उन्होंने कहा कि यह हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण मे सहायक है, वही दूसरी ओर हमारे दिमागी विकास में भी सहायता करता है।

Translate »