स्थानीय

रोहिणी सैक्टर-1 में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय का शुभारम्भ

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने सैक्टर-1 रोहिणी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि निगम हमेशा नागरिकों के विकास कार्यों और कल्याण के बारे में सोचती है।
महापौर अवतार सिंह ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना चाहती है लेकिन फंड की कमी के कारण विकास कार्यों में बाधा उतपन्न होती है। दिल्ली सरकार निगम का फंड रोक कर विकार कार्यो को अवरुद्ध कर रही है।
इस के साथ ही महापौर अवतार सिंह ने अमरज्योति कॉलोनी, सैक्टर 17, रोहिणी में सामुदायिक भवन का जीर्णोधार कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू, पूर्व निगम पार्षद प्रवेश वाही व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Translate »