हरियाणा

सेफ सिटी टीम द्वारा पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में स्कूली बच्चों को किया जागरूक

कुरूक्षेत्र (संजय गुप्ता)। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में पुलिस की टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। महिला पुलिस की टीमो द्बारा समय-समय पर महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

           दिनांक 21 अप्रैल को सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर व महिला एसपीओ अमिता रानी की टीम ने पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में छात्र/छात्राओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने छोटे वच्चों विशेष रूप से लड़कियों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने बालिकाओं विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सकें।

Translate »