हरियाणा

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में असला उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता) । जिला पुलिस ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में असला उपलब्ध करवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में असला उपलब्ध करवाने के आरोपी विशाल उर्फ़ सन्नी वासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 अगस्त 24 को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोनू कुमार वासी कीर्तिनगर ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। उसके चाचा के लडके का झगड़ा प्रिन्स नाम के लडके से हुआ था। दिनांक 10 अगस्त 24 की रात को लाईट जाने के बाद वह गली में घूम रहा था। उसी समय एक मोटरसाईकिल पर 3/4 लडके आए और उसके ऊपर पिस्तौल से गोली चला दी। उसने किसी तरह अपनी बचाई। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई थी। दिनांक 17 अप्रैल 25 को मामले के आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ़ चिंटू वासी कुरुक्षेत्र सहित कुरुक्षेत्र वासी दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 19 अप्रैल 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1  की टीम ने मामले के आरोपी अमन उर्फ़ गुरडी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। 

दिनांक 2 मई 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में मुख्य सिपाही मनदीप, उप निरीक्षक सुधीर, नरेश कुमार, सुखदेव व सिपाही विकास कुमार की टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में असला उपलब्ध करवाने के आरोपी विशाल उर्फ़ सन्नी वासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी  को माननीय अदालत पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Translate »