डॉ अशोक ने साइकिल चलाकर दिया नशे के विरुद्ध सन्देश
बल्लबगढ़/ फरीदाबाद (संजय गुप्ता)। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के कुशल नेतृत्व में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए गाँव गांव नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे आज फरीदाबाद से बल्लबगढ़, सेक्टर 56 राजीव कॉलोनी समयपुर करनेरा गांव के मार्ग से सिकरौना पहुंचे। मार्ग में अनेक स्थानों पर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। कुछ संस्थानों में ब्यूरो के बैनर देकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। करनेरा गांव के विद्यालय के बाहर खोखे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले व्यक्ति को दूसरी बार चेतावनी देकर हटवाया गया। तत्पश्चात वे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकरौना पहुंचे। प्राचार्य रविंद्र कुमार अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 85 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इनके अतिरिक्त 3 अनुदेशकों और 1 चतुर्थ कर्मचारी ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पर्ण विश्व में केवल और केवल तंबाकू के सेवन के कारण औसत 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है और हमारे भारत में भी प्रति वर्ष 17 लाख औसतन लोग मर रहे हैं। इतना ही नहीं 13 लाख ऐसे लोग हैं जो स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करते लेकिन उनके पास रहते हैं जो सेवन कर रहे होते हैं। इसमें विशेष रूप से बालक, वृद्ध और महिलाएं विशेष रूप से होती हैं। एक लेख के अनुसार प्रतिदिन तम्बाकू के कारण भारत में 3699 मृत्यु हो रही हैं तो दूसरी और प्रत्येक 4 सेकंड में एक बालक की मृत्यु केवल ऐसे लोगों के संपर्क में होने के कारण होती हैं जो उनके पास रहकर धूम्रपान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज सिगरेट और हुक्का परिवर्तित रूप में हमारे सामने आ चुका है और वो है इ-सिगरेट और इ-हुक्का जो प्रतिबंधित है। आज भी लोगों की धारणा है कि हुक्का भाईचारे का प्रतीक है जबकि यह मिथ्या है। यदि हुक्का हमारी सभ्यता और संस्कृति का अंग होता तो इसका वर्णन वेद ग्रन्थ और शास्त्रों में अवश्य होता। उन्होंने कहा कि कोई भी नशा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो सबसे पहले माँ देकर कहती ले खा ले मेरे बच्चा। उन्होंने आगे बताया कि भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करवाई
