हरियाणा

जेल से मोबाइल फोन बरामद मामले में एक और आरोपी शामिल

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस ने जेल से मोबाईल फ़ोन बरामद मामले आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जेल से मोबाईल फ़ोन बरामद मामले में अजय उर्फ़ काली वासी दीदार नगर थानेसर को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।   जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल 25 को जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल कुरुक्षेत्र में उप जेल अधीक्षक के नेतृत्व में जेल के कैदियों की तलाशी ली जाती है। 24 अप्रैल को समय करीब 12.30 बजे दोपहर के ब्लाक नंबर 4 के कमरा नंबर 2 की अचानक तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान बाथरूम से एक टुटा हुआ मोबईल फ़ोन बरामद हुआ था। जांच से पता चला था कि मोबाईल फ़ोन राजकुमार वासी निगदू जिला करनाल द्वारा प्रयोग किया गया था। मोबाईल को कब्जा में लेकर आगामी जांच के लिए थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई थी। 5 अक्टूबर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी की टीम ने मामले में राजकुमार वासी निगदू जिला करनाल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 15 अक्टूबर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में पीएसआई राहुल कुमार, उप निरीक्षक शरणजीत, सुदेश कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार व नरेश कुमार की टीम ने जेल से मोबाईल फ़ोन बरामद मामले में अजय उर्फ़ काली वासी दीदार नगर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Translate »