दिल्ली न्यूज

दिल्ली न्यूज

दिल्ली के किसानों को भी मिलेगा लाभकारी योजनाओं का फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि अब दिल्ली के किसानों को भी उन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिन्हें अब तक इससे वंचित रखा गया है। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन, उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा सरकार आ गई है तो इन योजनाओं का लाभ पूरे देश की तरह दिल्ली में भी किसानों को मिलने लगेगा। लोकसभा में विधूड़ी  ने कहा कि दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 23 में खेती होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश भर में किसानों के लिए जो लाभकारी योजनाएं घोषित की हैं, पिछले दस वर्षों में आप सरकार ने इन योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया जिससे दिल्ली के किसानों को उनका लाभ नहीं मिल पाया। दिल्ली के किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों पर सबसिडी नहीं मिल पाई। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन, उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी ने सदन को बताया कि दिल्ली के किसानों को भी अब इन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बिधूड़ी ने यह भी कहा कि यूरिया तथा डीएपी खाद सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में जो दुकानें खुली हुई थीं, वे बंद हो गई हैं और किसानों को महंगी दरों पर उन्हें खरीदना पड़ रहा है।

Read More
दिल्ली न्यूज

केंद्रीय विद्यालय सैक्टर-22 रोहिणी, दिल्ली में कौशल मेला-2025 का आयोजन

नई दिल्ली (संजय गुप्ता)। केंद्रीय विद्यालय सैक्टर-22 रोहिणी में कौशल मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय सैक्टर-3

Read More
Translate »