स्थानीय – Apni Dilli https://apnidilli.com Hindi News Paper Sat, 01 Apr 2023 12:40:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://apnidilli.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-logo-1-32x32.jpg स्थानीय – Apni Dilli https://apnidilli.com 32 32 45वीं जूनियर नैशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में दिल्ली टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया https://apnidilli.com/20425/ Sat, 01 Apr 2023 12:40:22 +0000 http://apnidilli.com/?p=20425 नई दिल्ली  (सुनील कुमार)। 45वीं जूनियर नैशनल हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2023 तक बासवाड़ा राजस्थान में हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में राजस्थान हैंडबाल एसोसिएशन द्वारा करवाया गया।
प्रतियोगिता में 30 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। दिल्ली हैंडबाल असोसीएशन के संयोजक प्रमोद कुमार, जसबीर बिसला और ललित अंतिल ने यह जानकारी दी की कि दिल्ली की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में उड़ीसा की टीम को 24/11 के गोल अंतर से, दूसरे मैच में तेलंगाना को 27/14 से, तीसरे मैच में मुंबई हैंडबाल अकैडमी को 21/09 से, प्री क्वार्टर फाइनल मैच में केरला को 33/18 गोल से और क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 29/24 गोल के अंतर से हराकर तिसरा स्थान प्राप्त किया। टीम इस प्रकार है :-अरुण (कप्तान), शंकर, वंश ठकरान, मोहित, शगुन डाबस, साहिल, निलय, शिवम, राहुल, नवीन, देवराज, सुधीर विश्वकर्मा, जनमेजय वत्स, नवीन कुमार, अंशु, प्रदीप, भुवनेश्वर वशिष्ठ, सोमेश और टीम कोच अमित मान व मैनेजर कृष्ण कुमार। दिल्ली हैंडबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली टीम का शानदार स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुकेश मान, विनोद, आशीष और प्रतीक भी उपस्थित रहे।

]]>
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर सदर बाजार के व्यापारियों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत https://apnidilli.com/19900/ Mon, 07 Nov 2022 10:50:24 +0000 http://apnidilli.com/?p=19900 नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर गुरुद्वारा सीस गंज साहिब चांदनी चौक से चलकर खारी बावली, सदर बाजार,आजाद मार्केट,रोशनारा रोड होते हुए गुरुद्वारा नानक प्याऊ पहुंचा जिसमें भारी संख्या में संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस उपलक्ष पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से कुतुब रोड चौक पर मंच लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत कर लंगर वितरित किया इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष रोशनलाल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर महेंद्रू, सुरेंद्र भारती, महासचिव सतपाल सिंह मंगा, रजिंदर शर्मा, कमल कुमार नेशलन अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, सरबजीत कौर, सोना बत्रा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह ने नगर कीर्तन के साथ-साथ पालकी साहब आप पांच प्यारों का स्वागत किया इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा राकेश यादव ने नॉर्थ डीसीपी सागर सिंह कलसी,एसएचओ सदर बाजार कन्हैया लाल यादव, एसएचओ बाड़ा हिंदू राव गुरनाम सिंह को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा हमें सभी को गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग में चलने की जरूरत है उन्होंने कहा बड़ी खुशी की बात है कि 2 साल बाद फिर से नगर कीर्तन के दर्शन हुए हैं हम आगे यही अरदास करते हैं आने वाला समय व्यापार जगत के लिए और समाज के लिए खुशियों भरा आए।

]]>
दिल्ली सरकार करा रही है आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस का निर्माण https://apnidilli.com/19895/ Wed, 02 Nov 2022 13:47:12 +0000 http://apnidilli.com/?p=19895 नई दिल्ली | केजरीवाल सरकार दिल्ली में छात्रों को वर्ल्ड-क्लास उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के क्रम में सूरजमल विहार,पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के 18.75 एकड़ के क्षेत्र में एक नए कैंपस का निर्माण करवा रही है| पूर्वी दिल्ली में आईपी यूनिवर्सिटी का नया कैंपस लगभग बनकर तैयार है| उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने आज इसके निर्माण के अंतिम चरण का जायजा लिया| बता दे कि इस नए व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंपस में लगभग 2400 छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मिलेगी|
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए कैंपस के तैयार होने के बाद यहाँ लगभग 2400 छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मिल सकेगी| इस कैंपस में वर्तमान कि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, डिजाईन एंड इनोवेशन, फायर-मैनेजमेंट, लिबरल आर्ट सहित 5 स्पेशलाइज्ड सेंटर बनाये जा रहे है| साथ ही यहाँ एक वर्ल्ड-क्लास सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया गया है| उन्होंने कहा कि कैंपस का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है और जल्द ही ये पूरा हो जायेगा|
श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम दिल्ली की शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर लेकर जा रहे है| पिछले 8 सालों में हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाने का काम किया है और आज इसकी चर्चा पुरे विश्व में है| सरकार में आने के बाद उच्च शिक्षा को शानदार बनाना भी हमारी प्राथमिकता थी और इसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमने दिल्ली सरकार के सभी विश्वविद्यालयों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया, उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया और 25,000 से ज्यादा सीट बढ़ाने का काम किया है|
उन्होंने कहा कि किसी भी देश के स्कूल वहां कि बुनियाद को मजबूत बनाने के काम करते है और देश कितनी ऊँचाइयों तक जायेगा ये उसके विश्वविद्यालय तय करते है| अरविन्द केजरीवाल सरकार शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए बुनियाद को मजबूत करने के साथ-साथ देश को नंबर.1 बनाने के क्रम में अपनी यूनिवर्सिटीज के माध्यम से देश को ऊँचाइयों तक ले जाने का काम भी कर रही है|
*आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस की विशेषताएं*
1. 5 स्टार रेटिंग के मानकों के साथ हुआ हाईटेक परिसर का निर्माण
2. नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन के साथ कैंपस बिजली की जरूरतों को खुद करेगा पूरा
3. भूजल संचयन के साथ जीरो सीवेज डिस्चार्ज की व्यवस्था
4. तापमान कम करने के लिए फ्लाइएश से बनी ईंट का हुआ प्रयोग
5.  सौर ऊर्जा से जगमगाएगा पूरा कैंपस, हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल की व्यवस्था
बता दे कि आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में प्रशासनिक खंड, ऑडिटोरियम, शिक्षण खंड एवं खेल खंड शामिल है। इसके अतिरिक्त परिसर में अलग से लाइब्रेरी ब्लॉक भी बनाया गया है।
यहाँ 9 मंजिले 2 व 7 मंजिला 1 अकादमिक ब्लाक बनाया गया है| परिसर में 4 लेक्चर हॉल है, जिनमें प्रत्येक कि क्षमता 120 लोगों की है| साथ ही 100 लोगों की क्षमता वाले 24 क्लासरूम भी मौजूद है| यहाँ 300 लोगों कि क्षमता वाला स्पोर्ट्स हॉल भी बनाया गया है साथ ही 5 मंजिला ऑडिटोरियम ब्लॉक भी बनाया गया है जिसकी कुल क्षमता 650 है|
कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल व रेजिडेंशियल ब्लाक का निर्माण भी किया गया है| यहाँ मौजूद अलग-अलग बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में लगभग 500 छात्र रह सकते है| साथ ही स्टाफ से लिए 48 क्वार्टर भी मौजूद है|
खेल सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्पोर्ट्स हॉल के साथ-साथ कैंपस में 2 टेनिस कोर्ट व एक फुटबॉल फील्ड का निर्माण भी किया जा रहा है|
यूनिवर्सिटी अपने पूर्वी कैंपस में छात्रों को बीटेक इन ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस, बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग आदि जैसे शानदार कोर्स ऑफर करेगी|
]]>
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने देश के स्वतंत्रता सेनानी और अपने दादा श्रीगोपाल गुप्ता को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि https://apnidilli.com/19892/ Wed, 02 Nov 2022 13:43:16 +0000 http://apnidilli.com/?p=19892 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पत्नी श्रीमती अनुराधा गुप्ता के साथ आज देश की स्वतंत्रता सेनानी और अपने दादाजी स्वर्गीय श्रीगोपाल गुप्ता को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गुप्ता ने अपने दादाजी को याद करते हुए कहा कि त्याग व दृढ़ निश्चय के प्रतीक व भारत की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी दादा श्रीगोपाल गुप्ता को 6 वर्ष तक सलाखों के पीछे अंग्रेजो द्वारा कई यातनाएं दी गईं। इसके बाद भी उन्होंने देश को आगे रखा और देश सेवा में ही उन्होंने अपना सारा जीवन व्यतीत किया।
आदेश गुप्ता ने कहा कि गोपाल गुप्ता  ने आजादी के बाद एक जनप्रतिनिधि के रूप मे जनकल्याण की दिशा में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने 1942 से 1947 तक देश की आजादी के आंदोलन भाग लिया और अंग्रेजो के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी को मिलने वाले पेंशन को लेने से उन्होंने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दो स्कूलों को बनवाने के लिए जमीन दान दे दी।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा एवं राजीव बब्बर, मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, श्री देवेन्द्र सोलंकी और विजय सोलंकी सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अन्य पदधिकारी उपस्थित थे।

]]>
ए.एस.एल.फाउंडेशन द्वारा मंगोलपुरी में विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन https://apnidilli.com/19431/ Wed, 17 Aug 2022 06:08:25 +0000 http://apnidilli.com/?p=19431 नई दिल्ली (सुनील कुमार)। ए.एस.एल. फाउंडेशन द्वारा मंगोलपुरी में विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ए.एस.एल. टीम के करीब 700 लोगों के अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस यात्रा में चार चांद लगा दिए। ए.एस.एल. फाउंडेशन द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का मंगोलपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य फूल माला से स्वागत किया गया। ब्लॉक-ए. मार्केट के लोगों ने फूल बरसाकर व पगड़ी पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। कतरन मार्केट के प्रधान व वहां के लोगों ने माला पहनाकर व फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। आर-ब्लॉक संतोषी माता मंदिर से व समाज के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा वाई ब्लॉक मस्जिद के सदर साहब व वहां के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर अभिनन्दन किया। मुस्लिम समाज के बच्चों ने इस यात्रा में भाग लेकर तिरंगा शोभा यात्रा में चार चांद लगा दिए।

]]>
देश की तरक्की के लिए हर बच्चा शिक्षित होना जरूरी : परमजीत सिंह पम्मा https://apnidilli.com/19428/ Tue, 16 Aug 2022 13:51:15 +0000 http://apnidilli.com/?p=19428 नई दिल्ली।  पश्चिमी दिल्ली के चंद्र विहार क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मल्टी एजुकेशन पॉइंट की संस्थापक रोजी विरमानी व  (ईएफए) दीपाली वर्मानी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि नेशलन अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा बच्चों व उनके परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तरक्की में बच्चों को शिक्षित होना जरूरी है। क्योंकि जिस प्रकार हमने देखा कि करुणा काल में हमें डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों व नर्सो की कमी महसूस हुई, उसके लिए हमें आने वाले समय में देश की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है।  रोजी विरमानी व दीपाली वर्मानी ने बताया वे काफी समय से बच्चों के ऊपर कार्य करती आ रही हैं और इस कार्यक्रम में भी उन्हीं बच्चों ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में पुरस्कार, उपहार वितरित किए गए।  छात्रों के माता-पिता और दादा-दादी ने भी विभिन्न खेलों जैसे लेग टाई रेस, म्यूजिकल चेयर, प्रश्नोत्तर और कई अन्य खेलों में भाग लिया है।

 

]]>
बच्चों का हौसला बढ़ाने में मां-बाप का सहयोग जरूरी : परमजीत सिंह पम्मा https://apnidilli.com/19207/ Sat, 16 Jul 2022 07:47:28 +0000 http://apnidilli.com/?p=19207 नई दिल्ली। एस.जी. एंटरटेनमेंट द्वारा वॉयस ऑफ दिल्ली सिटी और यूनिक डांस ऑफ द ईयर 2022 ऑडिशन के कार्यक्रम का आयोजन एपीवी स्टूडियो शास्त्री नगर में किया गया। सनी प्ले बैक सिंगर निदेशक एसोसिएटेड डायरेक्टर, अशोक कुमार और नीरज गुप्ता चेयरमैन एस.जी. एंटरटेनमेंट ने ये प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया। जिसमें दिल्ली एन.सी. आर से आये तमाम प्रतिभागियों ने अपना अपना जलवा बिखेरा मुख्य जज बॉलीवुड प्रसिद्ध गायक अक्की स्टार रहे और डांस जज मे अलीश मेहरोत्रा रहे मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा रहे।
परमजीत सिंह पम्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एसजी एंटरटेनमेंट आपको बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म दे रही है आप ऑनलाइन वीडियो गेम को छोडकर सिंगिंग डांसिंग पर ध्यान दे और मां-बाप को भी चाहिए वह बच्चों का पूरा सहयोग दे जिसमें आने वाले समय में देश को अच्छे अच्छे कलाकार मिल सके उन्होंने कहा करोना कॉल में बच्चे बहुत ही डिप्रेशन में चले गए हैं उनका ऐसे कार्यक्रम हौसला बढ़ाते हैं।
डांसिंग ऑडिशन बहुत अच्छे से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कंपनी की पूरी टीम ने अपना कार्य जिम्मेदारी से निभाया। सेंटीग्रेड कंपनी का मैनजमेंट और शिल्पा का सिंगिंग डांसिंग मैनजमेंट बेहतरीन रहा।

]]>
सर्वोदय बाल विद्यालय सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आगाज https://apnidilli.com/19204/ Sat, 16 Jul 2022 07:45:45 +0000 http://apnidilli.com/?p=19204 नई दिल्ली। सर्वोदय बाल विद्यालय सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी (1412005) ने वायु प्रदूषण को कम करने और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया हैं। इस दौरान बड़े स्तर पर पेड़ व पौधे लगाए गए। इस वर्ष स्कूल परिसर और अन्य स्थलों पर भी अधिक से अधिक पौधें लगाने की योजना हैं। हिंदी के शिक्षक गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि इस अभियान में बड़े पत्ते वाले पेड़ जैंसे कि पलाश, बेर, झिलमिल और पीपल जैसे वृक्ष प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध हुए हैं, इन पौधो के अलावा रूद्राक्ष, अमलतास, अशोक, मोलसरी, नीम, कचनार, चम्पा और अफ्रीकन महोगनी के पेड़ लगाए गए। वन महोत्सव के तहत स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया साथ ही छात्रों को संकल्प दिलाया कि अपने प्रत्येक जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। विद्यालय प्रमुख शंकर लाल सोंकरिया ने हमारे जीवन में पेड़-पौधों की उपयोगिता, वन संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध की भी जानकारी दी, साथ ही बच्चों से वृक्ष लगाने, उसकी रक्षा करने, लोगों में जागृति लाने का संदेश देने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय सचिव सुनील कुमार, श्रीलाल, वीके मालावत, गौरी शंकर शर्मा, उदय भान, रजनी गुप्ता, रेणू, प्रिया, साक्षी, ममता, क्षमा, प्रोमिला, विक्की अनिल आदि मौजूद रहे।

]]>
शिक्षा बैंक एनजीओ द्वारा समर कैंप का सफल आयोजन https://apnidilli.com/19131/ Fri, 08 Jul 2022 11:07:03 +0000 http://apnidilli.com/?p=19131 नई दिल्ली। शिक्षा बैंक एनजीओ द्वारा समर कैंप का आयोजन 15 से 22 जून 2022 तक जैन स्थानक पहाड़ी धीरज और जैन मंदिर शास्त्री नगर में किया गया। समर कैंप में करीब 200 छात्र-छात्राओं को फोटोग्राफी, फायरलेस कुकिंग, पर्सनेलिटी डवलमेंट, क्यूलिंग, फ्रेंच क्लास, बेसिक इंग्लिश आदि कोर्सिस करवाये गए। शिक्षा बैंक एनजीओ ने कोर्स करने वाले सभी बच्चों का टेस्ट लिया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य बच्चों को सर्टीफिकेट प्रदान किये गए। समर कैंप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन जैन (नवीन मैटल उद्योग), समाजसेवी रोहतास चौधरी, सुरेश चौधरी, नन्द किशोर, मांगेराम जैन, संभव जैन (चिंतामणी क्लोथ हाउस), देवेन्द्र जैन, अंजू जैन, मंजू जैन, शारदा जैन उपस्थित थे। समर कैंप में शिक्षक गौरव जैन, रीचा जैन, तुशार, गुंजन वर्मा, निमीशा अग्रवाल, अर्षिता मित्तल व पारुल सचदेवा की देख-रेख में सभी कोसिर्स करवाये गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा बैंक के गौरव जैन, नितिन जैन, पारुल, रीचा जैन, अमित गोयल, राजेश गुप्ता, गिरीश मित्तल, संजय गुप्ता, सुमित, अनुज जैन के अलावा अन्य पदाधिकारियों तथा सभी वोलेंटियरों का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के लिए जल-पाल की व्यवस्था भी की गई थी, जिसका सभी ने आनन्द लिया।

]]>
आसुस ने अपने विशेष ज़ेनबुक 14एक्स ओएलईडी स्पेस एडिशन के साथ मीर स्पेस मिशन के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया https://apnidilli.com/18738/ Wed, 25 May 2022 11:54:07 +0000 http://apnidilli.com/?p=18738 नई दिल्ली। भारत में अंतरिक्ष में भेजे गए पहले आसुस लैपटॉप की 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए, ताइवान की प्रमुख टेक कंपनी, आसुस ने आज ज़ेनबुक 14एक्स ओएलईडी स्पेस एडिशन के लॉन्च की घोषणा की। ज़ेनबुक 14एक्स ओएलईडी स्पेस एडिशन उत्कृष्ट सुविधाओं वाला एक विशेष एडिशन लैपटॉप है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। इसे युवा प्रोफेशनल्स, तकनीक-प्रेमी, ट्रेंडसेटर, कहानीकारों, अंतरिक्ष और विज्ञान में रुचि रखने वाले उत्साही लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
लॉन्च के बारे में बताते हुए, अर्नोल्ड सु, बिजनेस हेड, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप, आसुस इंडिया ने कहा, “आसुस में, हम ऐसे उत्पादों को डिज़ाइन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो न केवल फंक्शनल हैं, बल्कि हमारे ग्राहकों को अद्वितीय यूजर एक्सपीरियंस भी प्रदान करते हैं।”
राहुल मल्होत्रा, डायरेक्टर, कंज्यूमर सेल्स, इंटेल इंडिया ने कहा, “हमें विश्व स्तरीय मोबाइल कम्प्यूटिंग अनुभव देने वाले इनोवेटिव कम्प्यूटिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए, आसुस के साथ की गई अपनी दीर्घकालिक सहभागिता पर भी बहुत गर्व है।”
]]>