Uncategorized – Apni Dilli https://apnidilli.com Hindi News Paper Mon, 29 Jan 2024 07:34:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://apnidilli.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-logo-1-32x32.jpg Uncategorized – Apni Dilli https://apnidilli.com 32 32 राज्य ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए कर रहे हैं जागरूक   https://apnidilli.com/22932/ Mon, 29 Jan 2024 07:34:43 +0000 http://apnidilli.com/?p=22932 कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन हरियाणा के किसी न किसी ज़िले में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। वे प्राय: अधिकतर साइकिल का प्रयोग करते हैं। हरियाणा में अनेक बार अकेले ही साइकिल लेकर नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार कर चुके हैं। वे आज कड़कती सर्दी में प्रात: पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र से पीपली, नया बस अड्डा, विभिन्न सेक्टरों से होते हुए पुराने शहर से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता करते हुए निकले। लोग उन्हें देखकर पूछते हैं कि आप पुलिस के अधिकारी हैं तो भी साइकिल पर क्यों चलते हो ? सबक लिए उनका एक ही उत्तर होता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका एक छोटा सा प्रयास है जो वे वर्षों से कर रहे हैं। उन्होंने उनके स्थानों पर नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया और बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए दो प्रकार से कार्य कर रही है। प्रथम नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना, उनकी सम्पत्तियों पर बुलडोज़र चलाना और ऐसे अपराधियों को नज़र बंद करना आदि। दूसरे रूप में युवा पीढ़ी और बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना क्योंकि अज्ञानता के कारण अनेक भोले भाले युवा नशा तस्करों के चंगुल में फंस सकते हैं। जागरूकता के अभाव में कोई बुरे संग में न पड़े इसीलिए ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह साहब के दिशानिर्देशों से नून लौटा प्रथा के साथ भी नशा मुक्त का अभियान चलाया हुआ है। राज्य ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ब्यूरो द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पुरे हरियाणा के लिए प्रसारित किया है जिस पर दो प्रकार की सूचनाएं दी जा सकता है। एक नशा अपराधियों की और दूसरी नशा छोड़ने वाले सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं। 

]]>
समाज सेविका नीरू बिष्ट को कोरोना वॉरियर का सम्मान  https://apnidilli.com/19201/ Sat, 16 Jul 2022 07:42:17 +0000 http://apnidilli.com/?p=19201 बिलासपुर, छत्तीसगढ़। शहर की सक्रिय समाज सेविका अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नीरू बिष्ट को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कनाडा इंडिया फाउंडेशन ने कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाजा। स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष नीरू बिष्ट कोरोना काल के कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किये बगैर समाज सेवा में जुटी रहीं और मरीजों के बीच सेनेटाइजर, वेक्सिनेशन, एम्बुलेंस, मरीजों के भोजन में सक्रिय रहीं। नीरू समाज सेवा में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं। गरीबों और वृद्धों के हाल जानकर उनकी जरूरतों को पूरा करती हैं और समय समय पर उनके भोजन की भी व्यवस्था करती हैं।

]]>
पुलिस अधीक्षक डॉ० अंशु सिंगला के आदेशानुसा दो भगौडे अपराधी गिरफ्तार https://apnidilli.com/19109/ Wed, 06 Jul 2022 09:22:10 +0000 http://apnidilli.com/?p=19109 कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने दो भगौडे अपराधियों को किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक डॉ० अंशु सिंगला के आदेशानुसार भगौडे अपराधियों की धर-पकड तेज करते हुए जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने भगौडे आरोपी रामकुमार पुत्र मालू राम वासी पाई थाना पुंडरी जिला कुरुक्षेत्र व रुप चन्द पुत्र बबला राम वासी तंगौर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने दी।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रामकुमार पुत्र मालू राम वासी पाई थाना पुंडरी जिला कुरुक्षेत्र को थाना शहर थानेसर के अन्तर्गत वर्ष 2018 में लेन-देन के मामले में श्री शेर सिंह, जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत से दिनांक 20 दिसम्बर 2021 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी। दिनांक 05 जुलाई 2022 को भगौडे अपराधी पकडो प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक दलबीर सिंह व सहायक उप निरीक्षक महाबीर सिंह की टीम ने भगौडे आरोपी रामकुमार पुत्र मालू राम वासी पाई थाना पुंडरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। जिसको माननीय अदालत में पेश करके अदालत में पेश किया गया ।

            एक अन्य मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रुप चन्द पुत्र बबला राम वासी तंगौर जिला कुरुक्षेत्र को थाना शाहबाद के अन्तर्गत वर्ष 2017 में लेन-देन के मामले में श्री रविश कौशिक, एसडीजेएम शाहबाद की अदालत से दिनांक 20 दिसम्बर 2021 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी। दिनांक 05 जुलाई 2022 को थाना शाहबाद के सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने भगौडे आरोपी रुप चन्द पुत्र बबला राम वासी तंगौर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। जिसको माननीय अदालत में पेश करके अदालत में पेश किया गया ।

]]>
अखिल भारतीय डांस स्पोर्ट फेडरेशन की आम सभा का आयोजन https://apnidilli.com/15927/ Tue, 13 Jul 2021 11:32:05 +0000 http://apnidilli.com/?p=15927 नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय डांस स्पोर्ट फेडरेशन ने ऑल दिल्ली डांस स्पोर्ट एसोसिएशन (रजि.) के सहयोग से पहली आम सभा का आयोजन पंजाबी बाग क्लब नई दिल्ली में किया गया। इस आम सभा में चीफ टेक्निकल डायरेक्टर ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट फेडरेशन गगुन बेदी एवं राष्ट्रीय कोच ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट फेडरेशन विनोद शंकर ने सभी उपस्थित सदस्यों और दिल्ली के सभी बालक व बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों को आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट मैं भाग लेने और बेहतर तकनीक के साथ और अच्छी तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि आने वाले एशियाई खेल 2022, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 पेरिस में भारत को डांस स्पोर्ट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक मिले। इस आम सभा में ऑल इंडिया डांसस्पोर्ट फेडरेशन अरविंद कुमार, ऑल इंडिया डांसस्पोर्ट फेडरेशन सचिव बिस्वजीत मोहंती ने ऑन लाइन जूम मीटिंग मे शामिल होकर वर्ष-2020-21 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करवाए। इस आम सभा का आयोजन ऑल दिल्ली डांस स्पोर्ट एसोसिएशन राहुल राज द्वारा किया गया था।

]]>
TENSION FREE MAGAZINE DECEMBER 2020 https://apnidilli.com/13459/ Mon, 07 Dec 2020 06:27:48 +0000 http://apnidilli.com/?p=13459 Undefined Gallery ID