Delhi – Apni Dilli https://apnidilli.com Hindi News Paper Fri, 27 Aug 2021 12:44:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://apnidilli.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-logo-1-32x32.jpg Delhi – Apni Dilli https://apnidilli.com 32 32 32 एसी लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया https://apnidilli.com/16411/

Fri, 27 Aug 2021 12:44:33 +0000 http://apnidilli.com/?p=16411 नई दिल्ली। दिल्ली में बस-आधारित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज राजघाट क्लस्टर डिपो से 32 वातानुकूलित लो फ्लोर सीएनजी से चलने वाली क्लस्टर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च 2020 से परिवहन विभाग द्वारा शामिल की गई 452 क्लस्टर बसों की श्रृंखला में ये 32 बसें अंतिम लॉट हैं।
ध्वजारोहण समारोह में बोलते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, दिल्ली सरकार ने मार्च 2020 से अब तक क्चस् ङ्कढ्ढ अनुपालन वाली 452 बसें जनता को समर्पित की हैं, इसी कड़ी में आज मैंने 32 नई एसी लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विश्व स्तरीय नवीनतम तकनीक से लैस इन सभी बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इन बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। अगर किसी महिला यात्री को कोई असुविधा महसूस होती है तो वह पैनिक बटन दबा सकती है। पैनिक बटन दबाने पर कमांड सेंटर को अलर्ट जाता है और वहां मौजूद सभी एजेंसियों को बस की लाइव लोकेशन का पता चल जाता है।
उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी इसी तरह दिल्ली की सडक़ों पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस ऐसी नई बसें लाते रहेंगे।
क्लस्टर योजना के तहत फरवरी 2020 में सिटी रूट नेटवर्क पर 100 एसी लो फ्लोर बसों की पहली खेप शुरू की गई थी। मार्च 2020 से कोविड अवधि के दौरान क्लस्टर योजना के तहत 452 नई बसें शामिल की गईं।

]]>
जय प्रकाश ने 200 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया https://apnidilli.com/16076/ Fri, 23 Jul 2021 13:16:36 +0000 http://apnidilli.com/?p=16076 नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 200 गऱीब परिवारों को सूखा राशन के वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पार्षद शिखा राय व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
जय प्रकाश ने कहा कि जब कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हुआ था तब से हमारे साथी विभिन्न स्थानों पर लोगों को भोजन वितरित कर उनकी सहायता कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इस संकट के दौर में परेशान न हों। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी लोगों को दूसरों की मदद के प्रयास करने चाहिए।
जय प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकट की घड़ी में नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराना ही सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि करुणा संकट के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है जिसे देखते हुए विभिन्न स्तरों पर हमारे कार्यकर्ता नागरिकों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने इस अवसर पर कहा कि हमने कोरोना की पहली लहर के दौरान लाखों नागरिकों को राशन वितरित किया था और कोरोना की दूसरी लहर में भी नागरिकों को राशन देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सेवा ही हमारा प्राथमिक कार्य है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पार्षद शिखा राय ने कहा कि हमने नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों भंडारों का आयोजन व खाने की व्यवस्था की थी।

]]>
डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता व फॉगिंग अभियान https://apnidilli.com/15824/ Wed, 07 Jul 2021 12:33:00 +0000 http://apnidilli.com/?p=15824 नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र में जागरूकता व फॉगिंग अभियान चलाया। जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ये अभियान जुलाई, अगस्त और सितंबर माह तक चलाए जाएंगे। जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल के रख दी है, कई मुख्य स्थानों पर अभी भी पानी जमा है। उन्होंने बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यह मौसम डेंगू व मलेरिया उत्पति के लिए अनुकूल है और इस समय हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है। जय प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें बरसात का पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है।

]]>
तीन साल में यमुना नदी होगी क्लीन : सत्येंद्र जैन https://apnidilli.com/14325/ Sat, 20 Feb 2021 06:38:34 +0000 http://apnidilli.com/?p=14325 नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के अवसर पर कहा कि हम यमुना को आने वाले 3 साल के अन्दर साफ करके विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे और दिल्ली वासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा भी मुहैया कराएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं, उसको और आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में बिजली 24 घंटे मिलती है, वैसे अब हम दिल्ली के निवासियों को 24 घंटे पानी भी मुहैया कराएंगे। जब हमने 24 घंटे बिजली का वादा किया था, तब लोगों ने यकीन नहीं किया था, लेकिन आज दिल्लीवालों को 24 घंटे सस्ते दामों पर बिजली मिल रही है। कोरोना काल के दौरान एक साल जो बर्बाद हुआ है, उससे हमारे काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किया गया यमुना को साफ करने का वादा, हम आने वाले तीन सालों में पूरा करके दिखाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी का उपयोग करके हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली के निवासियों के लिए 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है, जिसमें 500 चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध होंगे। पिछले 6 सालों में हमारी सरकार ने प्रदूषण पर बहुत गंभीरता पूर्वक अच्छा काम कर उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें कोरोना काल के दौरान बिजली फ्री मिल रही थी, उन्हें अभी भी बिजली फ्री मिल रही है और जिन्हें बिजली आधी दर में मिल रही थी, उन्हें अभी भी आधी दर पर मिल रही है। केजरीवाल सरकार अभी भी अपने वादों पर पूरी तरह से कायम और टिकी हुई है। लास्ट बिलिंग साइकिल में दिल्ली के 73 प्रतिशत लोगों के बिजली का बिल शून्य आया है। इसके साथ ही 13.66 लाख लोगों के पानी का बिल शून्य आया है। सब को पेंशन पूरी दी गई। हमने दिल्ली में एक लाख 56 हजार ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर को 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि दी है। केजरीवाल सरकार ने 44 हजार निर्माण कार्य से जुड़े पंजीकृत मजदूरों 10-10 हजार रुपए की मदद दी है।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी स्पेनिश फ्लू के बाद कोरोना महामारी आई। दिल्ली सरकार ने बहुत ही मजबूती से कोरोना महामारी का सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 37 लोगों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जा चुकी है, जिसमें 9 करोना वारियर्स, दिल्ली पुलिस के 19 जवान और आर्मी, बीएसएफ के 3 जवान शामिल हैं।

]]>
APNI DELHI NEWSPAPER 9 AUGUST TO 15 AUGUST 2020 https://apnidilli.com/11700/ Mon, 10 Aug 2020 09:22:00 +0000 http://apnidilli.com/?p=11700 Undefined Gallery ID