new delhi – Apni Dilli https://apnidilli.com Hindi News Paper Sat, 12 Mar 2022 12:57:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://apnidilli.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-logo-1-32x32.jpg new delhi – Apni Dilli https://apnidilli.com 32 32 होली के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया https://apnidilli.com/17862/ Sat, 12 Mar 2022 12:57:35 +0000 http://apnidilli.com/?p=17862 नई दिल्ली। ज़म ज़म फाउन्डेशन ने होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  कश्मीरी गेट स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें साहित्य संगम संस्थान के सहयोग से कविगणों ने अपनी ग़ज़लों गीतों व कविताओं को पेश किया इस अवसर पर 15 कवियों को साहित्य गौरव सम्मान 2022 से भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री ब्रहमादेव आनन्द पासवान पूर्व मेयर श्री अवतार सिंह पूर्व निगम पार्षद श्री सुमन गुप्ता वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सविता चड्डा चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने सभी आयें हुए अतिथियों का गुलदस्ता देकर व शाल पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुमार रोहित रोज व दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कुसुम लता कुसुम भाजपा मल्का गंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल आनन्द, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला ठाकुर, एक सोच समाज की ओर एनजीओ की अध्यक्षा श्रीमती वन्दना बिष्ट, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता राणा, ज़म ज़म फाउन्डेशन की उपाध्यक्षा श्रीमती पूजा ठुकराल व ममता जैन कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम एवं सुश्री ममता भारती, श्रीमती सुदेश बक्शी, श्रीमती मिली ओहरी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुचित्रा यादव, श्रीमती इन्दु शर्मा, श्रीमती ऊषा लूथरा श्री प्रमोद अग्रवाल मौहम्मद क़ामिल मौहम्मद नासिर व अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर डॉ. कुमार रोहित रोज श्रीमती कुसुम लता कुसुम श्रीमती सुधा बसोर श्रीमती संध्या सेठ डॉ. अशोक कुमार मयंक इरशाद हुसैन श्री दिनेश आनन्द श्री बूज माहिर श्री देवेन्द्र शर्मा देव श्रीमती अनुपमा पांडेय श्री रजनीश स्वच्छन्द श्री ओंकार त्रिपाठी श्रीमती सविता चड्डा श्री रजनीश त्यागी श्री महेन्द्र चतुवेर्दी श्री मुकेश सिंह सुश्री नेहा त्रिपाठी आदि ने कार्यक्रम में काव्य पाठ किया।
]]>
फेडरेशन आपके द्वार मुहिम के तहत व्यापारियों में आई नई ऊर्जा https://apnidilli.com/17856/ Sat, 12 Mar 2022 12:36:50 +0000 http://apnidilli.com/?p=17856 नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव द्वारा विभिन्न मार्केटों की समस्या जानने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है जिसका नाम दिया गया है ‘फेडरेशन आपके द्वार’। इसी कड़ी में गांधी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान व फेस्टा के महासचिव सतपाल सिंह मंगा जिसमें गांधी मार्केट में एक कार्यक्रम किया गया जिसमें काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा सदर बाजार में आए दिन समस्याएं बढ़ती जा रही हैं जिसमें व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जैसे कि अवैध पटरी, ट्रैफिक जाम, जेब कतरों का गिरोह सक्रिय होना, सफाई, महिलाओं के लिए शौचालय, तारों का जंजाल, सडक़े टूटी होना यहां तक कि अब महिलाओं से भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आने लग गई हैं। इसको लेकर फेस्टा ने यह मुहिम शुरू की है कि व्यापारियों की अलग-अलग मार्केट में जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे क्योंकि सदर बाजार में लगभग 83 मार्केट है और सबकी अलग-अलग समस्याएं हैं उनकी जानकारी लेकर विभिन्न अधिकारियों व नेताओं से मुलाकात करेंगी।
महासचिव रजिंदर शर्मा व सतपाल सिंह मंगा ने कहा कि बड़े दुख की बात है सरकार को इतना टैक्स देने के बावजूद भी सरकार में व्यापारियों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं करती जिससे आए दिन व्यापारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है इसी कारण सदर बाजार में व्यापार कम होता जा रहा है।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पवन खंडेलवाल व कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगिंदर सिंह ने कहा फेडरेशन आपके द्वार मुहिम को लेकर सदर बाजार के व्यापारियों में काफी खुशी की लहर है और एक आस जागी है कि आने वाले समय में व्यापारियों के हित के लिए कार्य होंगे।
इस अवसर पर गांधी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन सतपाल सिंह मंगा, संजीव कुमार गुप्ता, प्रीतम भगत की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, वाइस चेयरमैन पवन खंडेलवाल अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष रोशनलाल आनंद, चौधरी योगिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर भारती, महासचिव रजिंदर शर्मा उपाध्यक्ष नरेश ढींगरा, दीपक मित्तल, ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी कन्हैया लाल रूघवानी, उप कोषाध्यक्ष गोपाल ग्रोवर, सचिव आमिर खान, नरेश जिंदल का जोरदार स्वागत किया।

]]>
टैरोट मास्टर मनीषा सिंह को ‘गोलनार्स डिवाइन मैजिक गोवा अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित किया https://apnidilli.com/17139/ Sat, 25 Dec 2021 11:41:32 +0000 http://apnidilli.com/?p=17139 नई दिल्ली। हीलर परिणीता मित्तल द्वारा ‘गोलनार्स डिवाइन मैजिक गैलेक्सी अवॉर्ड 2021’ का भव्य आयोजन ‘द सेंटर कोर्ट रिसोर्ट’ गोवा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गणेश दूबे उपस्थित थे। इस मौके पर दिल्ली निवासी विख्यात टैरोट रीडर मनीषा सिंह को मुख्य अतिथि डॉ. गणेश दूबे ने ‘गोलनार्स डिवाइन मैजिक गैलेक्सी अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित किया।
गौरतलब है कि टैरोट रीडर मनीषा सिंह वास्तु की दुनिया में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मनीषा सिंह टैरोट रीडर के अलावा रेकी ग्रांड मास्टर, न्यूमरोलॉजिस्ट, वास्तु सलाहकार भी हैं और उनका एक यू-ट्यूब चैनल ‘टैरोट एण्ड यू’ भी है। यही वजह है कि आज लोग अपने दु:ख-दर्द को लेकर मनीषा सिंह के पास आते हैं और मनीषा सिंह रेकी के माध्यम से उनकी समस्याओं का निदान करती हैं। मनीषा सिंह ने ‘गोलनार्स डिवाइन मैजिक गैलेक्सी अवॉर्ड 2021’ के लिए कार्यक्रम की आयोजक एस्ट्रोलॉजर परिणीता मित्तल तथा मुख्य अतिथि डॉ. गणेश दूबे का तहे दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आये टैरोट रीडर मीनू शर्मा (दिल्ली), ज्योतिषाचार्य अंजू अय्यर (इंदौर), ज्योतिषाचार्य राजकुमार अग्रवाल, अखिलेश चौबे (उज्जैन), रेकी हिलर इशानी पटेल (अहमदाबाद) व अभिषेक पांडे (काशी) आदि वास्तु विशेषज्ञों ने भाग लिया। टैरोट रीडर मनीषा सिंह ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टैरोट व स्पीचुअल कोर्सेस के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं स्पीचुअल कोर्स भी करवाती हूं जिससे लोगों की लाइफ में काफी बदलाव आता है और उन्हें जीने की नई राह भी मिलती है। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। अपनी दिल्ली समाचार पत्र टैरोट रीडर मनीषा सिंह को मिले इस सम्मान पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है साथ ही यह विश्वास व्यक्त करता है कि भविष्य में भी अपने अनुभव व ज्ञान के माध्यम से समाज व देश की सेवा करती रहेंगी।

]]>
अखिल भारतीय डांस स्पोर्ट फेडरेशन की आम सभा का आयोजन https://apnidilli.com/15927/ Tue, 13 Jul 2021 11:32:05 +0000 http://apnidilli.com/?p=15927 नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय डांस स्पोर्ट फेडरेशन ने ऑल दिल्ली डांस स्पोर्ट एसोसिएशन (रजि.) के सहयोग से पहली आम सभा का आयोजन पंजाबी बाग क्लब नई दिल्ली में किया गया। इस आम सभा में चीफ टेक्निकल डायरेक्टर ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट फेडरेशन गगुन बेदी एवं राष्ट्रीय कोच ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट फेडरेशन विनोद शंकर ने सभी उपस्थित सदस्यों और दिल्ली के सभी बालक व बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों को आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट मैं भाग लेने और बेहतर तकनीक के साथ और अच्छी तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि आने वाले एशियाई खेल 2022, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 पेरिस में भारत को डांस स्पोर्ट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक मिले। इस आम सभा में ऑल इंडिया डांसस्पोर्ट फेडरेशन अरविंद कुमार, ऑल इंडिया डांसस्पोर्ट फेडरेशन सचिव बिस्वजीत मोहंती ने ऑन लाइन जूम मीटिंग मे शामिल होकर वर्ष-2020-21 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करवाए। इस आम सभा का आयोजन ऑल दिल्ली डांस स्पोर्ट एसोसिएशन राहुल राज द्वारा किया गया था।

]]>
उपमुख्यमंत्री ने भूमाफियाओं के अवैध कब्ज़े से छुड़ाई गई जमीन पर स्कूल का शिलान्यास किया  https://apnidilli.com/15654/ Thu, 01 Jul 2021 13:27:36 +0000 http://apnidilli.com/?p=15654 नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नसीरपुर गांव में गुरुवार को एक नए स्कूल का शिलान्यास किया। जिस जमीन पर इस स्कूल का शिलान्यास हुआ वो जमीन पहले ग्राम सभा की थी। बाद में DDA ने इस जमीन को एक्वायर कर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को अलॉट की थी।  जमीन 2007 में DDA से शिक्षा विभाग को मिली। लेकिन इस जमीन पर भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा किया हुआ था। अब प्रशासन ने इस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 2500 बच्चों के लिए वर्ल्डक्लास सुविधाओं वाला शानदार स्कूल बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 9 महीने के भीतर इस जमीन पर एक शानदार स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करेगी। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल संबंधी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। एवं स्कूल में स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स फैसिलिटीज भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले शैक्षणिक सत्र से यहां बच्चे पढ़ना भी शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि यहां से पास के स्कूल में 6000 बच्चे पढ़ते हैं। नए स्कूल का निर्माण होने पर उस स्कूल पर दबाव कम होगा।
उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने आज लगातार दूसरे हफ़्ते स्वास्थ्य मंत्री व PWD मिनिस्टर श्री सतेंद्र जैन के साथ दिल्ली में बन रहे नए स्कूल बिल्डिंग्स का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिमी जिले के 3 स्कूलों गवर्मेंट को-एड एसवी, दिचाऊं कलां, जीबीएसएसएस, दिचाऊं कलां व  गवर्मेंट को-एड एसएस सेक्टर-16 द्वारका का दौरा किया।
*जीबीएसएसएस,दिचाऊं कलां* के नए क्लासरूम ब्लॉक में 20 नए कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है।  *गवर्मेंट को-एड एसवी, दिचाऊं कलां* में  20 नई कक्षाओं वाले ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। *गवर्मेंट को-एड एसएस सेक्टर-16 द्वारका* में 28 कक्षाओं के ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। इन सभी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य जुलाई के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

]]>
पानी के बिलों में होने वाली गलतियां होंगी दूर : राघव चड्ढा https://apnidilli.com/12958/ Fri, 16 Oct 2020 10:50:47 +0000 http://apnidilli.com/?p=12958 नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में गलत मीटर रीडिंग के आधार पर पानी के बिल बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। गलत जानकारी सिस्टम में डालना, पानी के मीटर का बंद होना इसकी कुछ वजहें हैं। शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली जल बोर्ड के सभी 41 जोनल रेवेन्यू ऑफिसर्स (जीआरओ) के साथ एक बैठक की, जिसमें यह बातें निकलकर सामने आईं।

बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के मेंबर (फाइनेंस) और डायरेक्टर (रेवेन्यू) भी शामिल रहे। बैठक में उपाध्यक्ष ने जीआरओ से दिल्ली जल बोर्ड के बिलिंग तंत्र में सुधार करने को कहा। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर गलत या ज्यादा बिल की कई शिकायतें देखी हैं। हर अधिकारी को ये समझना जरूरी है मीटर रीडिंग करने वाले हर कर्मचारी के टैबलेट में सही जानकारी ही भरी जाए। मीटर रीडिंग के लिए जाने वाले कर्मचारी का बर्ताव भी आम लोगों के साथ अच्छा होना चाहिए क्योंकि मीटर रीडर आमलोगों और सरकार के बीच की एक अहम कड़ी की तरह काम करता है।

गलत बिल बर्दाशत नहीं :- जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि गलत व एवरेज बिलिंग अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली में चौबीस घंटे व सातों दिन पानी देने के साथ दिल्ली जल बोर्ड का ये फर्ज है कि हम अपने सभी 25 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को सही और सटीक बिल दें, ताकि दिल्ली के लोगों को दिल्ली जल बोर्ड से किसी प्रकार की शिकायत ना रहे।

एवरेज बिलिंग :- दिल्ली जल बोर्ड की पॉलिसी के मुताबिक, अगर वॉटर मीटर का स्टेटस ओके नहीं है तो उसे एवरेज रीडिंग मानकर एवरेज बिल जारी किया जाता है। ऐसे मामलों में जल बोर्ड मुताबिक 25 कि.ली. महीने के आधार पर बिल जारी किया जाता है। इसके अलावा मीटर का किसी दरवाजे के अंदर बंद होना, उपभोक्ता के घर पर किसी का ना होना आदि स्थिति में भी एवरेज बिल दिया जाता है।

दिल्ली जल बोर्ड की प्रणाली पर एक नजर

  • 41 जोन हैं दिल्ली जल बोर्ड के पास
  • 1000 मीटर रीडर्स हैं इन जोन में
  • 25 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं पानी के
  • 2 महीने में जारी किया जाता है बिल                                                   (साभार: हिन्दुस्तान लाइव)
]]>
अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस माफ https://apnidilli.com/12955/ Fri, 16 Oct 2020 10:44:02 +0000 http://apnidilli.com/?p=12955 नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्लीवालों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स के बाद अब रजिस्ट्रेशन फीस से भी छूट प्रदान कर दी है। इसके साथ वाहन खरीद पर सब्सिडी भी मिलेगी। इसे लेकर सरकार की ओर से फाइनल अधिसूचना जारी कर दी गई है।  जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी को मंजूरी के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स में छूट प्रदान कर दी है। केजरीवाल सरकार ने रविवार 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स में छूट प्रदान की थी।अपनी ईवी पॉलिसी के तहत, दिल्ली सरकार दोपहिया, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और माल वाहक वाहन के लिए 30,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देगी, जबकि इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों के पात्र खरीदारों को दो दिनों के भीतर सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाएगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत बैट्री से चलने वाले सभी वाहनों को रजिस्ट्रेशन फीस से मुक्त कर दिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स से छूट दी थी। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ”बधाई हो दिल्ली फिर से! मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रोत्साहनों की अगली सूची में सरकार ने बैट्री से चलने वाले वाहनों को पंजीकरण शुल्क से मुक्त कर दिया है। दिल्ली फिर से आगे।”                                                                    (साभार: हिन्दुस्तान लाइव)

]]>
नवनिर्मित पेयजल पाईप लाईन जनता को समर्पित की https://apnidilli.com/12924/ Thu, 15 Oct 2020 11:15:46 +0000 http://apnidilli.com/?p=12924 नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए उज्जवल मोती नगर विधानसभा संकल्प के साथ मोती नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण गोयल के विधायक कोष से दिल्ली जल बोर्ड विभाग द्वारा लगभग 18  लाख की लागत से  600  मिली मीटर व  लगभग 90  मीटर लम्बी पीने की पाईप लाईन बिछवाने के कार्य का  उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया। इस पाईप लाईन के बिछने से अमर पार्क, जखीरा, चारा मंडी, मनोहर पार्क, व अशोका पार्क, मदन पार्क आदि में रह रहे निवासियों को भरपूर मात्रा में  पानी उपलब्ध हो  सकेगा। इस पाईप लाईन के बिछने से क्षेत्र के लगभग हजारों घरों में निरंतर पानी की आपूर्ति  हो सकेगी। उद्घाटन में  सभी क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए  के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। सभी लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही  लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास की भूरी-भूरी प्रसंशा की। ज्ञात रहे की क्षेत्र में पीने के पानी की काफी वर्षों से  बहुत बड़ी समस्या थी।  जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पढ़ रहा था।  लोगों को आये दिन बाजार से पीने के पानी का जार मंगवाना पड़ता था। लेकिन नई  पाईप लाईन  बिछ जाने से लोगों में ख़ुशी की लहर और अपने विधायक द्वारा हो रहे विकास कार्यों को जान-जन  तक पहुंचने में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।  उद्घाटन में आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

]]>
मोदी सरकार ने किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत दिलाई : सुनीता दुग्गल https://apnidilli.com/12881/ Tue, 13 Oct 2020 10:19:53 +0000 http://apnidilli.com/?p=12881 नई दिल्ली । राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर पश्चिमी जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल एवं दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को श्रीमती योगिता सिंह और सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल के साथ दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  विनोद सहरावत देवेंद्र कौशिकश्रीमती स्मृति कौशिक एवं नगर निगम पार्षद, जिल व मंडल के पदाधिकारियों ने सुना।

माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के संबोधन के उपरांत सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कृषि बिल को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जैसे कि रोयल हेल्थ कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, एफपीओ का गठन इत्यादि। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत दिलाने और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए पिछले 6 वर्षों में अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी रहेगी। इस संबंध में स्वयं प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया है। एमएसपी की दरों में 2014-2020 के बीच उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की गई है। कृषि बिलों में किसानों की सम्पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बिचौलियों की भूमिका को पूरी तरफ से खत्म किया गया। किसान की आय को दोगुना करने की ओर मोदी सरकार अग्रसर है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कि देश की माताओं बहनों के लिए माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए जो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं उठाए थे। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर बहनों के आत्मसम्मान के लिए घर-घर शौचालय के लिए अभियान चलाया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना चलाई ताकि बेटियां सुरक्षित हों और शिक्षित भी हों। उज्जवला योजना के तहत करोड़ों बहनों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए। तीन तलाक का बिल पास करके इसको प्रथा को खत्म किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने संकल्प लिया था कि किसानों की आय को दोगुना करेंगे और यह कृषि बिल इस संकल्प को पूरा करने की ओर महत्वपूर्ण कदम है।

]]>
पराली के प्रदूषण से सिर्फ दिल्ली नहीं पूरा उत्तर भारत परेशान : मनीष सिसोदिया https://apnidilli.com/12878/ Tue, 13 Oct 2020 10:18:16 +0000 http://apnidilli.com/?p=12878 नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण के मामले में केंद्र सरकार की निष्क्रियता को लेकर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर सवाल उठाए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार पूरे साल काम कर रही है ताकि दिल्ली का प्रदूषण कम किया जा सके, लेकिन पराली का प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की नहीं पूरे उत्तर भारत की समस्या है। अफसोस की बात है केंद्र सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सरकार पूरे साल हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने में केंद्र सरकार को भूमिका निभानी पड़ेगी। मैं निवेदन करता हूं कि इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार और सभी सरकारें मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर हर संभव कदम उठा रही है। मगर केंद्र कुछ नहीं कर रहा। इप्का जैसी एजेंसी को इस पर केंद्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि वो कोई कदम क्यों नहीं उठा रहे।

 

]]>