स्थानीय

महापौर ने परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह नें उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अभियंत्री की विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रमुख अभियंता, के.पी.सिंह, मुख्य अभियंता प्रदीप बंसल, उपायुक्त वेदिता रेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर अवतार सिंह ने सभी अधिकरियों को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छ:क्षेत्रों में निगम कि कितनी-कितनी परियोजना, चल रही है, उनके कार्य क्या प्रगति है और कब तक पूरा कर लिया जाएगा इस के संबंध में जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है उनको जल्द से जल्द नागरिकों को समर्पित करने के निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों से वार्ड 83 में चल रहे विकास कार्यों के बारे में रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में महापौर ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली तहबाजारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

Translate »